{"_id":"5e7ddebe8ebc3e773d187e67","slug":"coronavirus-test-facility-can-be-found-in-cri-kasauli-and-mandi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरआई कसौली और मंडी अस्पताल में मिल सकती है कोरोना वायरस टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरआई कसौली और मंडी अस्पताल में मिल सकती है कोरोना वायरस टेस्ट की सुविधा
Sat, 28 Mar 2020 11:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कसौली (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कसौली (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीआरआई कसौली में कोरोना वायरस के टेस्ट करवाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही टांडा और आइजीएमसी के साथ ही कसौली की सीआरआई लैब में भी कोरोना का परीक्षण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री इसकी जानकारी विधानसभा में भी दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल मंडी में भी परीक्षण करवाने का प्रस्ताव शामिल किया है। सीआरआई कसौली में अगर कोरोना वायरस के टेस्ट की सुविधा दी जाती है तो जिला सोलन व सिरमौर में भी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
फिर टेस्ट के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा। सीआरआई कसौली के निदेशक अजय तहलान ने कहा की मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है। सीआरआई के पास करोड़ों रुपये की लैब हैं और ऐसे परीक्षण के लिए उनका स्टाफ भी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कोरोना वायरस के टेस्ट सीआरआई कसौली और जोनल अस्पताल मंडी में करवाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन