{"_id":"5fc785538ebc3e1a242d3aeb","slug":"coronavirus-taking-the-test-of-loved-ones-and-leaving-them-in-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: संकट की घड़ी में अपने ही छोड़ रहे साथ, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: संकट की घड़ी में अपने ही छोड़ रहे साथ, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 03 Dec 2020 12:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना अपनों की परीक्षा ले रहा है। संकट की इस घड़ी में अपने ही साथ छोड़ रहे हैं। एक मामले में बुजुर्ग मां-बाप को कोविड सेंटर के हाल पर ही छोड़ दिया गया है। कोरोना वायरस से पीड़ितों के साथ भी अछूतों जैसा व्यवहार हो रहा है। राज्य में कोरोना संकट का दौर काफी खतरनाक हो गया है। कुल्लू जिले का एक दंपती जब कोविड केयर सेंटर से ठीक होकर आया तो उनके साथ अछूतों जैसा व्यवहार होने लगा। एक अन्य मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ध्यान में भी आया।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि एक बुजुर्ग दंपती को एक कोविड केयर सेंटर में उनके बच्चों ने उन्हीं के हाल छोड़ दिया है। यह कह दिया है कि वे तभी घर आएं, जब वे बिलकुल ठीक हो जाएं। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। इस पर खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी चिंता जताई। इससे साफ होता है कि कोरोना के मरीज दोहरे दंश झेल रहे हैं। एक कोविड 19 के संक्रमण से उन्हें जिंदगी और मौत से जूझना पड़ रहा है। दूसरी बात यह है कि उन्हें इस तरह से अपनों के व्यवहार से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कहीं ऐसा भी
मंडी में एक मामले में मां ने कोविड पीड़ित अपने बच्चे के साथ उसके वार्ड में ही रहने की प्रार्थना की है। ऐसे में भी से उदाहरण हैं, जो कोविड रोगियों को संबल दे रहे हैं।
विज्ञापन