{"_id":"5e7607248ebc3e72b7540122","slug":"coronavirus-suspect-couple-flee-from-home-quarantine-on-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया से लौटा दंपती क्वारंटाइन अवधि के बीच फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशिया से लौटा दंपती क्वारंटाइन अवधि के बीच फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Sat, 21 Mar 2020 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में इंडोनेशिया से लौटा दंपती क्वारंटाइन अवधि पूरी किए बिना ही 19 मार्च को फरार हो गया। पुलिस ने सरकारी आदेश न मानने और दूसरों की जान खतरे में डालने के संबंध में मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। इस तरह की हिमाचल में यह पहली एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
दोनों के भागने की स्वास्थ्य विभाग को जब भनक लगी तो विभाग ने टीम मौके पर भेजी और निरीक्षण किया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। बीएमओ अर्की राधा शर्मा ने बताया कि 10 मार्च को इंडोनेशिया घूमकर दंपती अर्की वापस आया था।
विज्ञापन
उन्हें कोविड-19 की सुरक्षा के तहत होम क्वारंटाइन किया था। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा यू/एस188ए व 271 के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन