फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: shoppers will give ration only to those who bear mask

कोरोना वायरस: बिना मास्क गए तो दुकानदार नहीं देगा राशन, सामाजिक दूरी भी जरूरी

Thu, 30 Apr 2020 10:24 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: shoppers will give ration only to those who bear mask
दुकान पर लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

यदि आप राशन व अन्य जरूरी सामान लेने के लिए बाजार जा रहे हैं तो मास्क या फेसकवर जरूर पहन लें। ऐसा नहीं करने पर आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। जी हां! हिमाचल के जिला मुख्यालय नाहन में दुकानदारों ने कोरोना संक्रमण से बचने और समाज को बचाने के लिए अपनी दुकानों के आगे बोर्ड टांगकर यह हिदायत दी है। दुकानदारों ने साफ-साफ लिखा है कि नो मास्क, नो राशन। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो गज की दूरी, है बहुत जरूरी का नारा दिया है। वहीं फेस मास्क, किसी भी तरह का रूमाल, गमछा आदि लगाकर संक्रमण से बचाव की अपील की है। कई लोग इसकी अनुपालना नहीं कर रहे। सिरमौर में मास्क नहीं पहनने पर मामला भी दर्ज हुआ। सामाजिक दूरी नहीं अपनाने पर दुकान भी सील की गई।

विज्ञापन

मास्क पहनकर नहीं आएंगे तो उन्हें राशन नहीं दिया जाएगा

Coronavirus: shoppers will give ration only to those who bear mask
बोर्ड दिखाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

खैर, अब दुकानदार भी जागरूक होने लगे हैं। नाहन शहर में कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे साफ तौर पर लिख दिया है कि यदि वे मास्क पहनकर नहीं आएंगे तो उन्हें राशन नहीं दिया जाएगा।

हिमाचल के पुलिस महानिदेशक और सिरमौर के एसपी ने दुकानदारों से अपील की थी कि वह बिना मास्क आने वालों को राशन न दें। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए संदीप ने अपनी दुकान में नो मास्क, नो राशन का बोर्ड लगा दिया है।

दिल्ली गेट पर स्थित दुकान में विभिन्न प्रकार का जरूरी सामान उपलब्ध है। सब्जी विक्रेता रवि, प्रदीप और नितिन गुप्ता ने भी ऐसे ही बोर्ड लगाए हैं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने इसकी प्रशंसा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed