{"_id":"5ebd759a8ebc3e90354c6ea0","slug":"coronavirus-preparations-to-postpone-panchayat-elections-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का साया, हिमाचल में पंचायत चुनाव टालने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का साया, हिमाचल में पंचायत चुनाव टालने की तैयारी
Fri, 15 May 2020 10:24 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 May 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर
हिमाचल में दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव पर भी कोरोना वायरस का साया पड़ता दिख रहा है। हालात जल्द सामान्य न हुए तो प्रदेश सरकार चुनाव आगे खिसका सकती है। गुरुवार को इसका अंदेशा जताते हुए पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जून में इसकी समीक्षा की जाएगी। हालात सामान्य रहे तो समय पर चुनाव होंगे। अगर वायरस का प्रकोप ऐसे ही बढ़ता रहा तो कुछ माह चुनाव टल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर अभी फैसला लेना जल्दबाजी होगी। जून अंत तक इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
कैबिनेट से चर्चा के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना के बीच एहतियात बरतते हुए जीवन पटरी पर लाना होगा। देश के अन्य राज्यों से लौटे लोगों को भी रोजगार देना अब सरकार की जिम्मेवारी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनरेगा कार्य शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मार्च 2021 तक ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च करना प्रस्तावित है। बाहर से लौटे युवाओं को एनआरयूएलएम के तहत रोजगार देंगे। प्रधानमंत्री ने भी स्थानीय लोगों को अधिक काम देने की बात कही है।
विज्ञापन