फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Preparation to isolate 2500 people at home in Kangra

कोरोना वायरस का खौफ: कांगड़ा में 2500 लोगों को होम आइसोलेट करने की तैयारी

Tue, 24 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Preparation to isolate 2500 people at home in Kangra
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)

कोरोना वायरस से निपटने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में लगभग 2500 लोगों को चिह्नित कर होम आइसोलेट करने की योजना है। प्रशासन सभी उपमंडलों में पिछले 28 दिनों में विदेश और देश के दूसरे राज्यों से आए लोगों का डाटा तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन सार्वजनिक कर सकता है कि कांगड़ा जिले के किस उपमंडल में बाहर से कितने लोग आए हैं। मंगलवार से अगले 28 दिन तक होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाएगी। जो सहयोग नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


बाहर से आए लोगों का डाटा तैयार करने के निर्देश प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और आशा कार्यकर्ता को दिए हैं। उधर, उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहर से आए हर जिलावासी की सूची तैयार की जा रही है। उसके बाद उसे तीन कैटेगिरी में बांटा जाएगा। उसी के आधार पर सभी को होम आइसोलेट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पॉजिटिव मरीजों के साथ संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट करें

प्रशासन ने आह्वान किया है जिले के जो दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, सफर के दौरान उनके साथ आए लोग खुद को होम आइसोलेट कर लें। कांगड़ा की एक महिला मरीज दुबई से हवाई जहाज से दिल्ली 18 मार्च को सुबह 6:30 बजे पहुंची थीं। सुबह 8:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से गगल एयरपोर्ट पहुंचीं।

हवाई जहाज में महिला के संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे खुद को आइसोलेट कर लें। टांडा में दाखिल दूसरा पॉजिटिव मरीज 18 मार्च को सिंगापुर से हवाई जहाज से बंगलूरू से आया था। इसी दिन हवाई जहाज से शाम को दिल्ली पहुंचा। शाम 6:15 बजे वह हिमसुता एचआरटीसी की वोल्वो बस से कांगड़ा 19 मार्च को सुबह रानीताल में उतरा। उसके संपर्क में जो भी व्यक्ति आया है, वह आइसोलेशन में जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed