{"_id":"5f16a8fd8ebc3e63b86dbc90","slug":"coronavirus-postive-patient-ran-away-from-covid-center-in-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की से कूदकर संक्रमित युवक फरार, सोलन में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की से कूदकर संक्रमित युवक फरार, सोलन में दबोचा
Tue, 21 Jul 2020 07:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सोलन जिले के नौणी कोविड केयर सेंटर से मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमित युवक बाथरूम की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी और दोपहर बाद सोलन के समीप उसे पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश से सोलन पहुंचने पर युवक को क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने युवक को नौणी शिफ्ट कर दिया। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोबारा कोविड केयर सेंटर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन