फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Nalagarh's SBI and LIC office sealed

कोरोना वायरस: नालागढ़ का एसबीआई और एलआईसी कार्यालय किया सील

Fri, 10 Jul 2020 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Nalagarh's SBI and LIC office sealed
नालागढ़ का एसबीआई और एलआईसी कार्यालय सील। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ के भाटियां स्तिथ सारा टेक्सटाइल में कोरोना के 29 मामलों से कंपनी कामगारों के लिए संक्रमण का खतरा हो गया है। वहीं आसपास के लोगों सहित बैंक और एलआईसी अधिकारियों व कर्मियों सहित नालागढ़ शहर के दुकानदारों व लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। एक कोरोना संक्रमित एसबीआई और एलआईसी नालागढ़ शाखा में दस्तक दे चुका है जबकि नालागढ़ बाजार में भी घूमा है। इसके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है। प्रशासन ने एसबीआई और एलआईसी नालागढ़ शाखाओं को एहतियातन सील कर दिया है। नालागढ़ बाजार को सैनिटाइज किया गया है। 

विज्ञापन


नौ अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं संक्रमित लोग
सारा कंपनी के अब तक पॉजिटिव आए कुल 33 संक्रमित नौ अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। इनमें भाटियां, दत्तोवाल, न्यू नालागढ़, ढाणा, सनेड़ आदि जगहों में टेक्सटाइल कंपनी के कामगार रहते हैं। इनके परिवारों को क्वारंटीन किया है। साथ ही, इन जगहों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर इन्हें सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा इनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है कि ये लोग कहां-कहां गए हैं। सभी ठिकानों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन संपर्क में आए लोगों की कर रहा पहचान
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि एसबीआई और एलआईसी कार्यालय एहतियातन सील कर दिए गए हैं। इन कार्यालयों के अलावा नालागढ़ बाजार समेत नौ जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed