फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest update of himachal pradesh, new cases recorded

Coronavirus: हिमाचल में तीन पुलिस कर्मी समेत 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Fri, 26 Jun 2020 11:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/सोलन/सिरमौर/मंडी/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/सोलन/सिरमौर/मंडी/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest update of himachal pradesh, new cases recorded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन पुलिस कर्मी और एक आईटीबीपी जवान समेत 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं।  इनमें कांगड़ा जिले में 16, सोलन दो, सिरमौर एक, चंबा एक, मंडी दो, और हमीरपुर में तीन पॉजिटिव केस है। सोलन जिले के बीबीएन क्षेत्र से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित संत निरंकारी चौकीवाला नालागढ़ में क्वारंटीन थे। वहीं, पांवटा साहिब में 47 वर्षीय आईटीबीपी जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित तीन दिन पहले ही श्रीनगर से पांवटा पहुंचा है और होम क्वारंटीन था। जवान का गुरुवार को सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।  वहीं, चंबा जिले में भी एक पॉजिटिव केस आया है। भरमौर का संक्रमित व्यक्ति हरियाणा के रेवाड़ी से लौटा थ। व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर बालू भेजा जा रहा है।  

विज्ञापन


ऊना के हरोली का महाराष्ट्र से लौटा 45 वर्षीय व्यक्ति और बंगाणा नोएडा से लौटा 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। दोनों को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, हमीरपुर में तीन नए कोरोना संक्रमित आए हैं। इनमें 44 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक सुजानपुर ब्लॉक, जबकि 33 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति टौणी देवी ब्लॉक का है। वहीं, सुंदरनगर में क्वारंटीन धर्मपुर निवासी दो व्यक्तियों में से एक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। संक्रमित पूर्व सैनिक है। बुधवार को इनके सैंपल जांच के लिए गए थे। इनमें से शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। जबकि दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट भी देर रात पाॅजिटिव आई। कोरोना पाजिटिव को कोविड अस्पताल नेरचौक शिफ्ट किया गया है। सुंदरनगर नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी चमन सिंह ठाकुर ने बताया कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को कोविड-19 अस्पताल नेरचौक में शिफ्ट किया गया है। धर्मपुर निवासी दोनों व्यक्ति दिल्ली से लौटे थे। 
विज्ञापन


कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन कांगड़ा जिला में कोविड-19 के 16 मामले आए हैं। इनमें से तीन लोग होम क्वारंटी और सात लोग संस्थागत क्वारंटीन थे। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ और डाढ़ शिफ्ट किया गया है। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुर्ता ने इसकी पुष्टि की है।  उपमंडल पालमपुर के बियाड़ा गांव के 22 वर्षीय युवक की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह दिल्ली से 18 जून को कांगड़ा आया था और होम क्वारंटीन था। दूसरा संक्रमित 36 वर्षीय व्यक्ति नगरोटा के सरोत्री गांव का रहने वाला है, यह फरीदाबाद से 25 जून को लौटा था और धर्मशाला कोविड अस्पताल में भर्ती था। वहीं 45 वर्षीय बाप और उसका 18 साल का बेटा जयसिंहपुर के डिव गांव के रहने वाले हैं। ये 18 जून को दिल्ली से लौटे थे। दोनों ही तलवाड़ में संस्थागत क्वारंटीन थे। इसके अलावा जसवां के बेड़ी गांव के दो भाई 17 जून को दिल्ली से आए थे और परौर में संस्थागत क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 19 जून को दिल्ली से आई बाबा बडोह के सधूं गांव की 16 साल की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये तीनों मस्सल में संस्थागत क्वारंटीन थे। जयसिंहपुर के लाहड़ी गांव की 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह 18 जून को दिल्ली से आई थी और तलवाड़ में संस्थागत क्वारंटीन थी। इसके साथ ही जयसिंहपुर के दगोह गांव का 43 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह 20 जून को दिल्ली से आया था और होम क्वारंटीन था। वहीं धर्मशाला के चड़ी गांव की 43 साल की महिला 14 जून को गाजियाबाद से आई थी और होम क्वारंटीन थी। वहीं, देर रात को छह नए मामले आए। सभी संक्रमित थुरल, देहरा और जयसिंहपुर क्षेत्र से हैं। 

देर रात बिलासपुर जिले में एक साथ पांच कोरोना पाॅजिटिव केस आए हैं। संक्रमित दिल्ली, गुरूग्राम और सोनीपत से लौटे थे और क्वारंटीन थे। अधिकतर गुमारवीं क्षेत्र के हैं।  वहीं देर रात किन्नौर जिले के भावानगर में तीन पुलिस कर्मी पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 873 हो गया है। सक्रिय मामले 359 हैं। 494 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना संक्रमण से राज्य में सात की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 20 और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें चंबा एक, हमीरपुर चार, कांगड़ा 11, शिमला एक, सोलन एक और ऊना में दो मरीज ठीक हुआ। इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर सात दिन के होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।


सुकेती खड्ड किनारे कोरोना संक्रमित का दाह संस्कार
वहीं, कोरोना संक्रमित मृतक का वीरवार को हिंदू रीति-रिवाज के साथ नेरचौक में सुकेती खड्डा के किनारे दाह संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक का बेटा, भाई और कुछ अन्य रिश्तेदार सहित नायब तहसीलदार पालमपुर व स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा। दाह संस्कार के बाद मृतक की अस्थियों को उनके बेटे के हवाले कर दिया गया। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने सुकेती खड्ड स्थल को सैनिटाइज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed