फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus latest update of himachal pradesh, new cases reported

Coronavirus: हिमाचल में सात नए संक्रमित, 74 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 14 May 2020 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2020 10:41 PM IST
सार

  • हिमाचल में कोरोना के चार नए मामले
  • अब तक कुल 74 कोराना मामले आए
  • राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 33 पहुंची
  • 26474 लोगों को निगरानी में रखा गया
  • कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर से आए नए मामले 

विज्ञापन
coronavirus latest update of himachal pradesh,  new cases reported
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में बाहरी राज्यों से अपने घर लौटने के बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के सात और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली से 4 मई को अपने घर पांवटा साहिब लौटी 30 वर्षीय महिला, उसकी 7 वर्षीय बेटी, कांगड़ा जिले के घुरकड़ी में मुंबई से नौ मई को लौटी 24 वर्षीय महिला और शिला चौक निवासी 57 वर्षीय महिला शामिल है। सिरमौर के पांवटा साहिब में महिला अपने मायके दिल्ली से पति और दो बच्चों के साथ वापस पांवटा पहुंची थी। परिवार होम क्वारंटीन था। 12 मई को इनकी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। हालांकि इनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। गुरुवार को संक्रमित महिला के पति व बेटे के भी कोरोना टेस्ट लिए गए। पांवटा नगर परिषद के बद्रीपुर-तारुवाला क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि संक्रमित मां-बेटी को सिरमौर के ही सराहां सिविल अस्पताल में बने कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: हिमाचल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर करेगा स्कूलों का खुलना
विज्ञापन

उधर कांगड़ा के घुरकड़ी में सामने आई कोरोना पॉजिटिव महिला मुबंई में साफ्टवेयर कंपनी में काम करती हैं। महिला मुंबई से टैक्सी में आई है और उसके साथ दो और लोग थे, जिनमें एक नादौन का है। टैक्सी उसी दिन वापस चली गई थी। महिला उसी दिन से होम क्वारंटीन थी। 12 मई को महिला के सैंपल लिए गए थे। वहीं, शाम को जिले में दो दिन पहले दिल्ली से लौटी शिला चौक निवासी 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट टांडा में पॉजिटिव आई। महिला तीन अन्य लोगों के साथ दिल्ली से कांगड़ा लौटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में दो नए केस
उधर, बिलासपुर जिले में देर रात होम क्वारंटीन पर चल रहे दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से एक युवक चार दिन पहले करीब 10 लोगों के साथ गुजरात के अहमदाबाद से स्वारघाट लौटा है। प्रशासन ने युवक को एहतियातन क्वारंटीन किया था। लेकिन गुरुवार शाम को इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। प्रशासन संक्रमित को स्वारघाट से शिफ्ट करने की तैयारी में है। वहीं, दूसरा दिल्ली से आए संक्रमित चालक के संपर्क में आया 43 वर्षीय व्यक्ति श्री नयनादेवी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

हमीरपुर में भी एक संक्रमित
इसी तरह हमीरपुर के ग्राम पंचायत कक्कड़ के सीरी गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह व्यक्ति 12 मई 2020 को सामने आए सुजानपुर उपमंडल के बजरोल गांव के 50 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति का नजदीकी रिश्तेदार है। उसके प्राथमिक संपर्क के तौर पर एहतियातन इसके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार शाम  व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति को आरसीएच भोटा भेजा जा रहा है।

सक्रिय मामलों की संख्या 33 

प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 33  पहुंच गई है। राज्य में अब तक 74 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 26474 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7981 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 14256 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed