फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus latest live update of himachal pradesh on may 18

Coronavirus: हिमाचल में पहली बार एक दिन में 10 पॉजिटिव केस, 90 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 18 May 2020 11:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/बिलासपुर/धर्मशाला/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/बिलासपुर/धर्मशाला/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2020 11:10 PM IST
सार

  • हिमाचल में कोरोना वायरस के 10 नए मामले
  • प्रदेश में अब कोरोना के 41 एक्टिव केस
  • अब तक 90 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं
  • 42 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए
  • कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हुई

 

विज्ञापन
coronavirus latest live update of himachal pradesh on may 18
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी कोरोना मुक्त होने की दहलीज तक पहुंच चुके हिमाचल में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के रिकॉर्ड 10 नए मामले सामने आए हैं। हमीरपुर जिला में पांच, बिलासपुर में तीन जबकि कांगड़ा-चंबा में एक-एक मामला आया है। तीन मरीज सुजानपुर क्षेत्र तो दो नादौन उपमंडल के हैं। ये सभी हाल ही में मुंबई से लौटे हैं। चंबा में पहले पति, फिर बेटी और अब अस्पताल में देखरेख में जुटी मां वायरस की चपेट में आ गई हैं। कांगड़ा जिले के मनेड़ गांव में गुरुग्राम से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक की पत्नी संक्रमित हुई हैं।  वहीं, बिलासपुर के स्वारघाट क्वारंटीन सेंटर में रखे तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग गुजरात और दिल्ली से लौटे हैं। हमीरपुर के संक्रमित लोगों के नमूने बीते 16 मई को लिए गए थे।

विज्ञापन


नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौहंगी के चौकी राजपूतां गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति 12 मई को मुंबई से लौटे थे और बूणीं में संस्थागत संगरोध में थे। गलोड़ तहसील के खुंगल के 47 वर्षीय व्यक्ति 14 मई को मुंबई से लौटे थे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में संस्थागत संगरोध में थे। इनके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। टौणी देवी क्षेत्र के ग्वारड़ू गांव का 54 वर्षीय तीसरा मरीज टैक्सी चालक है और 10 मई को मुंबई से लौटा है। यह व्यक्ति घर पर ही संगरोध में था। 50 वर्षीय चौथी महिला मरीज टौणी देवी क्षेत्र के रेड़ू पधर गांव की है और 14 मई को मुंबई से लौटी है। पांचवां 20 वर्षीय युवक भी पधर गांव का है और कोरोना संक्रमित महिला का नजदीकी रिश्तेदार है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमित चार व्यक्तियों को डुग्घा जबकि एक को भोटा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

42 लोग स्वस्थ होकर घर गए

नए मामलों के साथ हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 90 पहुंच गया है। इनमें 41 सक्रिय मामले हैं जबकि 42 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को हमीरपुर और ऊना का एक-एक मरीज ठीक हो गया है। इन्हें मंगलवार को अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा। 

विदेश से लौटे 29 हिमाचलियों की होगी घर वापसी
विदेश गए 29 हिमाचलियों की जल्द ही घर वापसी होने जा रही है। केंद्र सरकार विदेश में लंबे समय से फंसे इन हिमाचलियों को हवाई जहाज और समुद्र के रास्ते भारत के विभिन्न शहरों में ले आई है। अलग-अलग शहरों में क्वारंटीन इन हिमाचलियों को प्रदेश लाकर नौ सौ रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से पर्यटन निगम के पांच चुने हुए होटलों में अगले 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।

स्थानीय आयुक्त दिल्ली व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय कुंडू ने बताया कि सभी का इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण होगा और निगेटिव मिलने पर उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि 19 हिमाचली ढाका, रियाद, सिंगापुर, फिलिपिंस, दुबई, और यूएएस में फंसे हुए थे। इन्हें सरकार विशेष विमान से दिल्ली ला चुकी है। इसी तरह मालदीव में फंसे पांच हिमाचलियों को केरल और दुबई में फंसे पांच हिमाचलियों को अमृतसर लाकर क्वारंटीन किया गया है।

क्वारंटीन केंद्रों में मौतों के मामले पर रिपोर्ट तलब 

वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि क्वारंटीन केंद्रों में दो लोगों की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। एक घटना पर पहले ही रिपोर्ट मांग ली गई है, जबकि दूसरे मामले में सोमवार को रिपोर्ट मांगी गई है।

पहले स्वारघाट के एक युवक को शिमला लाते समय उसकी मौत हो गई थी। दूसरी नेरचौक में हुई है। दोनों ही घटनाओं ने परेशान किया है। बाहर से आने वाले लोगों की काउंसलिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed