फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: know when to get time for shopping during curfew in districts

हिमाचल में कर्फ्यू: जानें खरीदारी के लिए किस जिले में कब मिलेगी छूट

Wed, 25 Mar 2020 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: know when to get time for shopping during curfew in districts
घरद्वार गैस की आपूर्ति करते एजेंसी कर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के साथ-साथ हिमाचल में 21 दिन के लॉकडाउन के अलावा कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में घुमंतू समुदाय गद्दी और गुज्जरों को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। हालांकि, उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लॉकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को ओकओवर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पशुचारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को पर्याप्त कदम उठाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के बाहर से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि राज्य में राशन, दालों और खाद्य तेलों का पर्याप्त भंडार है और पर्याप्त मात्रा में दूध और ब्रेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। आवश्यकता हुई तो उपभोक्ताओं की सुविधा और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचाव के लिए दुग्ध संग्रह केंद्रों की स्थापना की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार एवं आरडी धीमान, पुलिस महानिदेशक एसएस मरडी, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और पुलिस कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया को एसेंशियल कमोडिटी माना है। ऐेसे में इनमें काम करने वाले लोगों को बेवजह परेशान न किया जाए। मुख्यालय की ओर से इस संबंध में एक लिखित आदेश सभी जिलों को जारी कर दिया गया है। आदेश में इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के अलावा कानून व्यवस्था व न्यायिक ड्यूटी, पुलिस, अर्ध सैनिक बल व सेना, स्वास्थ्य, बैंक व एटीएम, बिजली, पानी, नगर निकाय, शहरी व ग्रामीण विकास के निकाय, अग्निशमन, टेलीकॉम व इंटरनेट सेवा, डाक, सप्लाई चेन व संबंधित परिवहन, ट्रेजरी के अलाव अलावा संबंधित जिला उपायुक्तों की ओर से तय की गई एसेंशियल सेवाओं से संबंधित लोगों से रोक-टोक न की जाए। स्पष्ट किया गया है कि घर से दफ्तर और दफ्तर से घर जाते समय इन सेवाओं से जुड़े लोगों को आने जाने दिया जाए, ताकि इन सेवाओं का संचालन अबाध्य रूप से हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खरीदारी के लिए हर जिले में छूट

जिला          समय
हमीरपुर       सुबह 7 से 10 बजे तक
कुल्लू          सुबह 10 से 1 बजे तक
मंडी           सुबह 10 से दोपहर 2 बजे
सोलन         सुबह 8 से 12 बजे तक 
किन्नौर     कल होगा तय
बिलासपुर    सुबह 10 से 2 बजे तक
कांगड़ा       सुबह 8 से 11 बजे तक
चंबा           सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
शिमला      सुबह 8 से 11 बजे तक
ऊना           सुबह 7 से 10 बजे तक
सिरमौर       सुबह 10 से 1 बजे तक

गोदामों में कम पड़ी जगह, डिपो में राशन रखने के निर्देश

 प्रदेश सरकार ने एनएफएसए उपभोक्ताओं को दो महीने राशन का कोटा एक साथ देने के फैसले से खाद्य आपूर्ति निगम के गोदाम कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने डिपो होल्डरों को निर्देश दिए हैं कि वह इंडेंट काटकर गोदामों से राशन उठाएं, जिससे उपभोक्ताओं को दो महीने का राशन साथ साथ उपलब्ध होता रहे। बता दें कि उपभोक्ताओं को अप्रैल और मई महीने एक साथ आटा-चावल उपलब्ध कराया जाना है।

ऐसे में सरकार ने गोदाम के लिए सप्लाई शुरू कर दी है। गोदामों में समान खराब न हो, इसके चलते डिपो होल्डरों तीन दिन के भीतर राशन उठाने को कहा गया है। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि कोरोना के चलते डिपो होल्डरों को समय रहते राशन उठाने को कहा है। इससे कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed