फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: janta curfew will remain in Himachal for 24 hours, decisided in allparty meeting

हिमाचल में 24 घंटे तक रहेगा जनता कर्फ्यू, सर्वदलीय बैठक में फैसला

Sat, 21 Mar 2020 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Mar 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: janta curfew will remain in Himachal for 24 hours, decisided in allparty meeting
शिमला में सर्वदलीय बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला

देश भर में हड़कंप मचा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश ने भी खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में रविवार सुबह सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार जनता कर्फ्यू रहेगा, लेकिन हिमाचल में यह 24 घंटे यानी रविवार रात नौ बजे तक नहीं, बल्कि सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश में न बाजार खुलेंगे, न कार्यालय और न कोई वाहन सड़क पर दौड़ेगा। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों का भी पूरा समर्थन मिलने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, माकपा विधायक राकेश सिंघा, माकपा नेता संजय चौहान भी मौजूद हुए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 31 मार्च तक बंद कर दिया है। छात्रावासों को पहले ही खाली करवा दिया था। अब विवि में शिक्षक और गैर शिक्षक नहीं आएंगे। विवि के कुलसचिव घनश्याम चंद ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एचपीयू में स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य, बिजली और सुरक्षा सेवाएं जारी रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 मार्च को नहीं चलेंगी बसें

सरकार के अनुसार 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू  को देखते हुए प्रदेश में सभी प्रकार की बस सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, आगामी आदेशों तक 21 मार्च 2020 मध्यरात्रि से अंतरराज्यीय कांट्रेक्ट केरिज  को भी बंद कर दिया जाएगा।

राज्य पथ परिवहन निगम अपनी अंतरराज्यीय बस सेवाओं के रूटों को घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है और आपातकालीन स्थिति में केवल दिल्ली, हरिद्वार और चंडीगढ़ के लिए ही निगम की बस सेवाएं संचालित होंगी।

इसके अतिरिक्त 21 मार्च मध्यरात्रि से आगामी आदेशों तक प्रदेश के भीतर एचआरटीसी व निजी बसों के संचालन में 50 प्रतिशत कमी की गई है और किसी भी बस में क्षमता के 70 प्रतिशत से अधिक सवारियां नहीं बिठाई जाएंगी।

केंद्र से मंत्रणा के बाद सीधे बजट पारित कर स्थगित हो सकता विधानसभा सत्र

हिमाचल विधानसभा में सीधे वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट अनुमानों को पारित कर बजट सत्र स्थगित किया जा सकता है। रविवार को सर्वदलीय बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई, जिस पर कांग्रेस ने भी सहमति जता दी है। इसके लिए बजट पारण के बाद सत्र की बैठकें स्थगित की जा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में कांग्रेस और माकपा से बातचीत की जा रही है। वहीं केंद्र सरकार से भी इस बारे में मंत्रणा की जानी है। वर्तमान में संसद भी चल रही है।

इस स्थिति में बजट सत्र को स्थगित किया जाना है या नहीं, इस पर रविवार को ही कोई फैसला लिया जा सकेगा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस को बजट सत्र के पारण के बाद स्थगित करने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने ही फैसला लेना है। वह संभवतया इस बारे में केंद्र से स्थिति स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्र चलता है तो विधानसभा को ठीक से सैनिटाइज करना जरूरी होगा। गौर हो कि ब्रेक के बाद बजट सत्र सोमवार से दोबारा शुरू होना है।

विदेश से लौटे छह संदिग्ध आईसोलेशन वार्ड में भर्ती 

विदेश से लौटे छह संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें सुंदरनगर उपमंडल के दो लोग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं।। शनिवार को खुराहल क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय एक युवक 10 मार्च को यूएई से लौटा था। वहीं, चुरढ़ का 34 वर्षीय युवक 11 मार्च को अफगानिस्तान से लौटा है।

इनके अलावा रिकांगपिओ पहुंचा आस्ट्रेलिया से आए पर्यटक को रिकांगपिओ अस्पताल में रखा है। वहीं, ऊना अस्पताल में भी दो संदिग्ध भर्ती किए गए हैं। घुमारवीं की मारसिंघी पंचायत में ओमान से साली की शादी में पहुंचा संदिग्ध भी अस्पताल में भर्ती किया है। इटली से लौटे दो संदिग्ध धर्मपुर अस्पताल में रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed