{"_id":"5e74b3668ebc3e7608296c13","slug":"coronavirus-jairam-govt-to-give-mid-day-meal-to-children-of-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों के बच्चों को छुट्टियां का मिड-डे मील देगी जयराम सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों के बच्चों को छुट्टियां का मिड-डे मील देगी जयराम सरकार
Sat, 21 Mar 2020 11:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए 31 मार्च तक बंद सरकारी स्कूलों के बच्चों को जयराम सरकार छुट्टियों का मिड-डे मील भी देगी। अभिभावकों को एक-एक कर स्कूलों में बुलाकर राशन और कुकिंग कास्ट का पैसा दिया जाएगा। पहली से पांचवीं कक्षा तक 4.48 रुपये और छठी से आठवीं कक्षा तक 6.71 रुपये की दर से प्रति बच्चे को प्रतिदिन के हिसाब से कुकिंग कास्ट का भुगतान किया जाएगा। सभी स्कूल प्रभारियों को डिपो से राशन कोटा जल्द लेने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के मानव विकास संसाधन मंत्रालय ने मिड-डे मील नियम 2015 के नियम नौ के तहत यह फैसला लिया है। नियम के मुताबिक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील देना अनिवार्य है। यह बच्चों का अधिकार भी है। ऐसे मेें केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार ने भी 31 मार्च तक बंद हुए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उनके कोटे का राशन देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को जारी किए पत्र में कहा है कि अभिभावकों को राशन का कोटा लेने के लिए इस प्रकार बुलाया जाए कि स्कूलों में भीड़ एकत्र न हो। पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को प्रति दिन सौ ग्राम चावल और छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को प्रतिदिन 150 ग्राम चावल के हिसाब से 31 मार्च तक का राशन कोटा मुहैया करवाया जाएगा। अभिभावकों को दिए जाने वाले राशन की डिटेल भी स्कूलों में शिक्षकों को बनानी होगी। ब्लॉक प्रारंभिक अधिकारी को आवंटित किए गए राशन की जानकारी भी नियमित आधार पर उपलब्ध करवानी होगी।
विज्ञापन