{"_id":"5f3d3161d165a66e9c395a16","slug":"coronavirus-in-himachal-two-more-deaths-due-to-covid19-man-and-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना से दो लोगों की मौत, पुरुष और महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना से दो लोगों की मौत, पुरुष और महिला ने तोड़ा दम
Wed, 19 Aug 2020 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग चंबा जिले से ही हैं। इनमें चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती निमोनिया और मधुमेह से ग्रस्त राजनगर के बागवानी विभाग के कर्मचारी की मंगलवार को मौत हुई। बुधवार को उनकी सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। दूसरी ओर डलहौजी की रहने वाली महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते गंभीर हालत में इलाज के लिए मंगलवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
यहां जब महिला का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उसे मंगलवार शाम धर्मशाला कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 20 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 183 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
सीएम सिक्योरिटी के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ओकओवर में सामान्य आवाजाही बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री ज्यादातर काम सचिवालय में ही निपटाएंगे। सीएम सिक्योरिटी के अब तक 20 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री और उनकी दोनों बेटियों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव
आईजीएमसी में भर्ती ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और उनकी दोनों बेटियों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। गुरुवार को तीनों डिस्चार्ज हो सकते हैं।
आईजीएमसी में दाखिल दून के विधायक की हालत में सुधार
कोरोना संक्रमित दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी आईजीएमसी के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी हालत में सुधार हुआ है।