फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus in himachal: Two more deaths due to covid19, man and woman died

हिमाचल में कोरोना से दो लोगों की मौत, पुरुष और महिला ने तोड़ा दम

Wed, 19 Aug 2020 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in himachal: Two more deaths due to covid19, man and woman died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग चंबा जिले से ही हैं। इनमें चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती निमोनिया और मधुमेह से ग्रस्त राजनगर के बागवानी विभाग के कर्मचारी की मंगलवार को मौत हुई। बुधवार को उनकी सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। दूसरी ओर डलहौजी की रहने वाली महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते गंभीर हालत में इलाज के लिए मंगलवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन


यहां जब महिला का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उसे मंगलवार शाम धर्मशाला कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 20 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 183  नए मामले सामने आए हैं।  
विज्ञापन


सीएम सिक्योरिटी के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ओकओवर में सामान्य आवाजाही बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री ज्यादातर काम सचिवालय में ही निपटाएंगे। सीएम सिक्योरिटी के अब तक 20 लोग संक्रमित हो चुके हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री और उनकी दोनों बेटियों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव
आईजीएमसी में भर्ती ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और उनकी दोनों बेटियों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। गुरुवार को तीनों डिस्चार्ज हो सकते हैं।

आईजीएमसी में दाखिल दून के विधायक की हालत में सुधार
कोरोना संक्रमित दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी आईजीएमसी के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी हालत में सुधार हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed