{"_id":"5ebd04bd9694125200580e0b","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-woman-covid-19-positive-in-kangra-returned-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा जिले में मुंबई से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा जिले में मुंबई से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव
Thu, 14 May 2020 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)/धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 May 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में बाहरी राज्यों से अपने घर लौटने के बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दिल्ली से 4 मई को अपने घर पांवटा साहिब लौटी 30 वर्षीय महिला, उसकी 7 वर्षीय बेटी और कांगड़ा जिले के घुरकड़ी में मुंबई से नौ मई को लौटी 24 वर्षीय महिला शामिल है।सिरमौर के पांवटा साहिब में महिला अपने मायके दिल्ली से पति और दो बच्चों के साथ वापस पांवटा पहुंची थी। परिवार होम क्वारंटीन था। 12 मई को इनकी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। हालांकि इनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। गुरुवार को संक्रमित महिला के पति व बेटे के भी कोरोना टेस्ट लिए गए। पांवटा नगर परिषद के बद्रीपुर-तारुवाला क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि संक्रमित मां-बेटी को सिरमौर के ही सराहां सिविल अस्पताल में बने कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है। उधर कांगड़ा के घुरकड़ी में सामने आई कोरोना पॉजिटिव महिला मुबंई में साफ्टवेयर कंपनी में काम करती हैं। महिला मुंबई से टैक्सी में आई है और उसके साथ दो और लोग थे, जिनमें एक नादौन का है। टैक्सी उसी दिन वापस चली गई थी। महिला उसी दिन से होम क्वारंटीन थी। 12 मई को महिला के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन