फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus In Himachal Pradesh woman and daughter found covid 19 positive in sirmour

सिरमौर के पांवटा में दिल्ली से लौटीं मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव

Thu, 14 May 2020 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Himachal Pradesh woman and daughter found covid 19 positive in sirmour
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से चार मई को अपने घर पांवटा साहिब लौटी 30 वर्षीय महिला, उसकी सात वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला अपने मायके दिल्ली के शाहदरा से पति और दो बच्चों के साथ वापस पांवटा पहुंची थी। परिवार होम क्वारंटीन था।

विज्ञापन


 

 

12 मई को इनकी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। हालांकि इनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। बता दें कि गृह मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली के दक्षिण, दक्षिण पूर्वी, शाहदरा, उत्तरी, पश्चिमी, सेंट्रल, नई दिल्ली, पूर्वी, दक्षिणी पश्चिमी जिले रेड जोन में हैं। शाहदरा 16 अप्रैल से रेड जोन में है।

विज्ञापन


गुरुवार को संक्रमित महिला के पति व बेटे के भी कोरोना टेस्ट लिए गए। पांवटा नगर परिषद के बद्रीपुर-तारुवाला क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि संक्रमित मां-बेटी को सिरमौर के ही सराहां सिविल अस्पताल में बने कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ टेस्ट कराने अस्पताल पहुंची थी महिला

दिल्ली मायके से लौटकर महिला परिवार के साथ बीते मंगलवार को कोविड टेस्ट करवाने के लिए पांवटा अस्पताल पहुंचीं थीं। इस दौरान महिला और उसकी बेटी का टेस्ट हो गया था लेकिन पति और बेटे का टेस्ट नहीं हो सका था। पांवटा नगर परिषद कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मान का कहना है कि संक्रमित महिला का परिवार वार्ड-4 की हरिओम कॉलोनी में रहता है।

मायके से महिला 4 मई को लौटी थी, जिसके बाद परिवार को होम क्वारंटीन पर रखा गया था। महिला का पति गोंदपुर स्थित एक दवा इकाई में कार्यरत है। दिल्ली से पांवटा साहिब तक कितने लोग महिला के संपर्क में आए हैं, इसकी हिस्ट्री विभाग जुटा रहा है। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल ने कहा कि संक्रमित महिला के परिवार के अन्य सदस्यों व पड़ोसियों के भी टेस्ट लेकर जांच को भेजे जाएंगे।

पांवटा का वार्ड-4 सील, आसपास के क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन में शामिल

मां-बेटी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वार्ड-4 समेत वार्ड-3 के संत तेजा सिंह गुरुद्वारा तारुवाला से आदर्श कॉलोनी, छात्र रावमापा तारुवाला और नप कमेटी के वार्ड-13 के रोज आर्किड स्कूल तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। पांवटा से शिलाई एनएच-707 मार्ग के बद्रीपुर चौक से पांवटा नगर परिषद क्षेत्र के बद्रीपुर चौक से तारुवाला तक को भी कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।

हरिओम कॉलोनी में संक्रमित महिला के आवास समेत पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज करवाया गया है। वीरवार को एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कंटेनमेंट जोन में शामिल होने वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं व घरेलू सामान की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई।


फैसला लिया गया कि बद्रीपुर चौक से तारुवाला तक एनएच किनारे केवल मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहेंगी। वर्मा ने बताया कि दिल्ली से लौटी महिला व उसकी बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों को सराहां कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है। कंटेनमेंट जोन चिह्नित कर सील कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed