{"_id":"5f1d881042e8fa12752e3715","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-teams-for-covid-19-sample-in-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिलों में कोरोना सैंपल लेने के लिए तैनात होंगी अतिरिक्त टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिलों में कोरोना सैंपल लेने के लिए तैनात होंगी अतिरिक्त टीमें
Sun, 26 Jul 2020 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पांच जिलों सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और शिमला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ने इन जिलों में सैंपल लेने की रफ्तार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सूबे में लाहौल स्पीति ही अब एकमात्र ऐसा जिला है, जहां कोरोना का एक भी मामला नहीं है। इस जिले में संक्रमण के 4 मरीज आए थे, जो अब स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सबसे ज्यादा मामले सोलन जिला से आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान सोलन के उपायुक्त से हर दिन अपडेट ले रहे हैं। सोलन जिला औद्योगिक क्षेत्र है। बाहरी राज्यों से पहुंचे लोगों की प्रदेश में एंट्री के बाद ही मामले बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ है। लिहाजा, बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों को अब 7 दिन क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन