फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 posotive cases in kangra today news

कांगड़ा जिले में पहली बार एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव मामले

Wed, 20 May 2020 07:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 May 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 posotive cases in kangra today news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 11 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में पहली बार किसी जिला में एक साथ इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सभी कोरोना संक्रमित मुंबई से ट्रेन के माध्यम से कांगड़ा जिला में 18 मई को पहुंचे थे। 19 मई को स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए टांडा अस्पताल की लैब में भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आई है।

विज्ञापन


पहले चरण में सुबह पांच लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए, जिसमें धर्मशाला उपमंडल के झियोल गांव की 56 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरूष और 25 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा लंबागांव की 43 वर्षीय महिला और ज्वालामुखी उपमंडल का 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इन लोगों को प्रशासन ने परौर में संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा था। दूसरे चरण की रिपोर्ट में कांगड़ा जिले के छह और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन छह मरीजों के एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


सारी मोलग गांव के परिवार में 41 वर्षीय पुरूष और उसकी 34 साल की पत्नी और 11 साल की बेटी शामिल है। इसके अलावा चढ़ियार के 21 वर्षीय युवक और लंबागांव की आठ साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को परौर से कोविड केयर सेंटर में भेज दिया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिकता से इनके उपचार में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed