{"_id":"5fedf9cc8ebc3e3d51733fa5","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-and-deaths-31-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी समेत 170 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी समेत 170 संक्रमित
Thu, 31 Dec 2020 09:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में 62 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई है। बिलासपुर का रहने वाले उक्त मरीज 22 दिसंबर से दाखिल था। यह हाइपरटेंशन, कोविड निमोनिया के अलावा अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इनकी रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह होम आईसोलेट हैं। वहीं प्रदेशभर में 170 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 39, मंडी 31, ऊना-सोलन 19-19, शिमला 15, सिरमौर 14, चंबा-हमीरपुर 10-10, बिलासपुर 6, कुल्लू 5 और किन्नौर में 2 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
विज्ञापन