फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 7 April 2021

Coronavirus in Himachal: प्रदेश में कोरोना से 9 लोगों की मौत, 514 नए मामले

Wed, 07 Apr 2021 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Apr 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 7 April 2021
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई। 514 नए केस सामने आए हैं। मृतकों में कांगड़ा जिले के पांच लोग हैं। जयसिंहपुर के 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग, शाहपुर की 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला, देहरा के 56 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर धर्मशाला की 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला, शाहपुर के 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने घर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा सिरमौर की 75 वर्षीय महिला, सोलन के 68 वर्षीय बुजुर्ग, शिमला की 61 वर्षीय महिला और ऊना की 72 वर्षीय महिला की मौत हुई है। कांगड़ा में 154, सोलन में 113, हमीरपुर 62, शिमला 44, मंडी 36, ऊना 29, कुल्लू 25, बिलासपुर 19, चंबा 14, लाहौल-स्पीति और सिरमौर 3 - 3 और किन्नौर में 2 मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


हिमाचल में फिर शुरू होगा फैक्ट फाइंडिंग और हिमसुरक्षा अभियान 
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार फिर से फैक्ट फाइंडिंग और हिम सुरक्षा अभियान शुरू करने जा रही है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में स्वास्थ्य, आयुर्वेद और सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीमें बनाई जा रही हैं। टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा से लेस एंबुलेंस दौड़ाई जाएंगी। इनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्सों की तैनाती होगी। ये बीमार लोगों के घर-द्वार सैंपल लेंगे। कोरोना या अन्य बीमारी पाए जाने पर लोगों को अस्पताल में उपचार करने की सलाह दी जाएगी। 

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन चार सौ से ज्यादा लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हो रही है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में कोरोना और विकराल रूप धारण कर सकता है। सात दिन में कोरोना संक्रमण के करीब 22 सौ मरीज मिले हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। सोलन, कांगड़ा, ऊना और शिमला में जिले हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। 


फरवरी में डेढ़ सौ रह गया था आंकड़ा  
शिमला। जनवरी और फरवरी में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा घट गया था। इनकी संख्या डेढ़ सौ के करीब हो गई है। मौत की आंकड़ों में भी कमी आई थी। ढील दिए जाने से मामलों में एकाएक इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed