फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 5 August 2020

Coronavirus in Himachal: चंबा में एक ही मोहल्ले से 16 संक्रमित, एचआरटीसी उपाध्यक्ष की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 10:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 5 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 47 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा में 17, सोलन में 8, सिरमौर-ऊना में 6-6, हमीरपुर और कांगड़ा में 4-4 और शिमला में 2 मामले आए हैं। चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ले में एक साथ 16 कोरोना मरीज आने से हड़कंप मच गया है। वहीं एक मामला द्रड्डा गांव से आया है। प्रशासन ने शहर के आठ वार्डों को सील कर दिया है। एक ही क्षेत्र में इतने मामले आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि इन मरीजों के यात्रा इतिहास को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों का ब्योरा जुटाने में जुट गया है। दो दिन पहले चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला में बिना यात्रा इतिहास कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति के संपर्क में आए पचास लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन


जबकि एक कोरोना पॉजिटिव द्रड्डा से संबंधित हैं। धड़ोग मोहल्ले का एक व्यक्ति हर्निया के ऑपरेशन के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज गया था। यहां पर चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन से पूर्व कोरोना जांच करवाने का परामर्श दिया। कोरोना जांच करने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल एकत्रित किए थे। इनकी रिपोर्ट बुधवार शाम को पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 16 एक ही मोहल्ले के हैं। जो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, उन्होंने कई दिनों से बाजार सहित अन्य स्थानों में भी आवाजाही की थी। ऐसे में इनके संपर्क में सैकड़ों लोगों के आने की आशंका है। इसका पता लगाना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि धड़ोग मोहल्ले में एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें कोरोना के लक्षण नहीं है।

सोलन जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिले के उपमंडल अर्की और बद्दी में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर दस्तक दी है। उपमंडल अर्की की पलोग और रोहांज जलाणा पंचायत में बुधवार को कोरोना के छह नए मामले आए हैं। ये सभी लोग यहां पहले पॉजिटिव निकले पंडित का काम करने वाले बुजुर्ग के प्राथमिक संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आए हैं। प्रशासन ने सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पुरोहित का काम करने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आए थे। इन्हें बीते शुक्रवार को बद्दी के काठा में शिफ्ट कर दिया था। उसके बाद प्रशासन ने उनका यात्रा इतिहास जांचने के बाद एक दर्जन लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से छह लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आए पूर्व प्रधान पंडित का काम भी करते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह शादी समारोह में साथ लगते एक गांव में भी गए थे। वहां उनके संपर्क में आए चार लोग पॉजिटिव आए हैं जबकि दो लोग उनके पड़ोसी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि होम क्वारंटीन किए उनके परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

वहीं, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोगों को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधान के संपर्क में आए अन्य लोगों को घर पर ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के दो कामगार कोरोना संक्रमित आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

कांगड़ा जिले में बुधवार को कोरोना के चार मामले सामने आए हैं। चंडीगढ़ से गाड़ी में आते समय पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से ज्वालामुखी के गगलोई गांव का एक 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। 28 जुलाई को लेह से लौटा 33 वर्षीय सेना का जनाव भी पॉजिटिव पाया गया है। यह पालमपुर में संस्थागत क्वारंटीन था और संक्रमित आने के बाद उसे सैन्य अस्पताल पालमपुर भर्ती किया गया है।

डाडासीबा के चनौर का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह 28 जुलाई को मुंबई से आया था और ज्वालामुखी में संस्थागत क्वारंटीन था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे सैन्य अस्पताल योल में भर्ती कर दिया है। शाहपुर के बोह गांव का 22 वर्षीय युवक, जोकि पश्चिम बंगाल से आने के बाद परौर में संस्थागत क्वारंटीन था। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के वाइस चेयरमैन एवं नादौन के पूर्व विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग पांच दिन बाद फिर भाजपा नेता का कोविड-19 सैंपल लेगा। 24 जुलाई को भाजपा नेता ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई थी। सैंपल देने के दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए। वर्तमान में कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर में रह रहे हैं। जिले में बुधवार को पिता-पुत्र समेत कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं।

गांव जिवीं डाकघर चमनेड़ के 41 वर्षीय व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों 25 जुलाई को जालंधर से आए थे तथा गृह संगरोध में रखे गए थे। गांव लंबलू का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह सियाचिन से चंडीगढ़ होते हुए 23 जुलाई को अपने घर आया था तथा गृह संगरोध में रह रहा था। बड़सर के गांव अपर हड़ेटा का 29 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजीटिव निकला है। वह 29 जुलाई को मुंबई से लौटा था और उसे संस्थागत संगरोध में रखा गया था।

ऊना जिले में मां और बेटी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हरोली उपमंडल के पंजावर से 40 वर्षीय महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई है। गगरेट उपमंडल के दौलतपुर चौक का 35 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित निकला है जोकि उत्तर प्रदेश से लौटा था। गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर का 27 वर्षीय सेना का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह सियाचिन से लौटा है और संस्थागत क्वारंटीन था।

इसके अलावा अंब उपमंडल के धारु नैहरियां का निवासी 37 वर्षीय सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह दिल्ली से लौटा है। उसे भी संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। बद्दी की एक फैक्टरी में कार्यरत 44 वर्षीय मैनेजर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह क्षेत्रीय अस्पताल में आईसोलेट हैं। सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि सभी छह कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव आए सभी मामले पांवटा क्षेत्र के हैं। इनमें राजबन के एक बैंक में कार्यरत कर्मचारी, उसकी पत्नी और साला भी शामिल है।

राजधानी शिमला सहित जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एक व्यक्ति ढली में पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव आए 30 वर्षीय युवक को डीडीयू अस्पताल शिफ्ट कर दिया है। जिला निगरानी अफसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। यह व्यक्ति जिस भवन में रहता है उसे सील कर दिया है। दूसरा व्यक्ति टिक्कर से कोरोना पॉजिटिव आया है। सीएमओ डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed