फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 31 August 2020

Coronavirus in Himachal: कोरोना से चार और की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार से पार

Mon, 31 Aug 2020 11:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Aug 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 31 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार से पार हो गया है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सिरमौर जिला के कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार को मौत हो गई है। वहीं बिलासपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर किए गए कोरोना पॉजिटिव 76 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को फेफड़े का कैंसर था। सीएमओ डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने पुष्टि की है।

विज्ञापन


ऊना में कुटलैहड़ क्षेत्र के समूर कलां की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जबकि हमीरपुर जिला के सिविल अस्पताल बड़सर में उपचार के दौरान 48 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक 38 कोरोना संक्रमित जान गंवा चुके हैं। हमीरपुर के कल्लर निवासी एयरफोर्स वारंट ऑफिसर संदीप मलोटी की भी दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। 
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में 182 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा में 34, ऊना-बिलासपुर में 28-28, सोलन में 24, हमीरपुर में 23, चंबा में 15, सिरमौर-कुल्लू में 10-10, शिमला में 8 और मंडी में 2 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा शहर के हरदासपुरा वार्ड में आठ वर्षीय बच्ची समेत जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 12 मरीजों ने कोरोना से जंग भी जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शहर के हरदासपुरा वार्ड में एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 79 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय व्यक्ति और आठ साल की बच्ची शामिल हैं। इसके साथ जुलाहकड़ी वार्ड में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने 29 अगस्त को लिए थे। इनकी रिपोर्ट सोमवार को सीएमओ के पास पहुंची। छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 59 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, 42 और 52 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा तीसा ब्लॉक में तीस वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

इसके अलावा ठुकरेड़ी गांव से 84 वर्षीय पुरुष और 59 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जबकि, चमेरा पावर स्टेशन द्वितीय में होम क्वारंटीन एक 30 वर्षीय महिला, चमेरा चरण तृतीय में एक 31 वर्षीय युवक, करियां मेन बाजार में रहने वाले 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विभाग ने संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।

कुल्लू जिले के बाह्य सराज आनी में एक साथ कोरोना के दस मामले सामने आए हैं। सभी लोग बुजुर्ग के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। बुजुर्ग का इस समय आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग के संपर्क में आए 22 लोगों के सैंपल लिए थे।

इसमें दस पॉजिटिव और 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीसी डॉ. ऋचा वर्मा ने लोगों से अपील की कि एहतियात बरतें, घबराएं नहीं और न ही अफवाह न फैलाएं। कोरोना पॉजिटिव के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया है। संक्रमित लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

शिमला जिले में सोमवार को कोरोना के आठ नए मामले आए। इसमें प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। देर शाम कैंसर पीड़ित इस मरीज की मौत भी हो गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा दो अन्य मरीज भी आईजीएमसी में पॉजिटिव पाए गए हैं।

बिलासपुर के रहने वाले 76 साल के इस मरीज को कुछ दिन पहले शिमला रेफर किया गया था। मरीज को फेफड़े का कैंसर बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने जब मरीज का टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव निकला। इसके अलावा रामपुर में आईटीबीपी के दो जवान पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा एक और व्यक्ति पॉजिटिव निकला जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। शोघी बैरियर पर तैनात दो कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

शहर में बिना ट्रेवल हिस्ट्री के एक कोरोना पॉजिटिव 
राजधानी शिमला में एक 50 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मरीज में लक्षण दिखने के बाद इसका टेस्ट करवाया गया था। अब इसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

बताया कि इस मरीज की किसी भी तरह की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। लिहाजा इस तरह का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हैरान है। मरीज के संपर्क में जो लोग आए हैं, उनकी ट्रेसिंग स्वास्थ्य विभाग कर रहा है लेकिन इस मामले के बाद लोग अब सचेत होना शुरू हो गए हैं।

ऊना जिले में सोमवार को एक साथ कोरोना के 28 नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना में अब तक यह सबसे बड़ा और चिंता में डालने वाला आंकड़ा है। इन मामलों में एसएचओ अंब, एक महिला डॉक्टर के अलावा दो परिवारों के 12 सदस्य भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हरोली उपमंडल के कलेहड़ा गांव में आठ लोग पॉजिटिव पाये गए हैं। इनमें एक 71 वर्षीय महिला, उसका 37 वर्षीय बेटा, तीन साल का पोता और 8 व 12 वर्षीय पोती संक्रमित पाए गए हैं।

जबकि इसी गांव से 64, 56 और 57 वर्षीय महिलाएं भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं, अंब पुलिस थाना के एसएचओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना योद्धा एसएचओ संक्रमित के संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। ऊना शहर की डीसी कालोनी में रहने वाला जलशक्ति विभाग का 38 वर्षीय कर्मी और उसकी 32 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह संक्रमित के संपर्क में आये थे।

ऊना उपमंडल के पुलिस लाइन झलेड़ा के समीप हिल व्यू कालोनी 37 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह भी संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। कुटलैहड़ क्षेत्र के समूर कलां की 70 वर्षीय महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसमें फ्लू के लक्षण थे। कुटलैहड़ क्षेत्र के एक गांव में तैनात 26 वर्षीय महिला चिकित्सक भी संक्रमण की चपेट में आई हैं।

उपमंडल बंगाणा के धुंधला की 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। यह भी संक्रमित के संपर्क में आई थीं। उपमंडल बंगाणा के ही नायली का 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल अंब के अंदौरा में सात कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं। बीडीओ अंब के कोरोना संक्रमित ड्राइवर की पत्नी व 14 साल का बेटा, उसका भाई व उसका 2 साल का बेटा, 6 साल की बेटी, ड्राइवर की मां और ड्राइवर के बड़े भाई का 18 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है।उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की 33 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है।

इसका पति पहले पॉजिटिव आया था। उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की ही 53 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। इसका भी पति पहले संक्रमित हो चुका है। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड चार की 27 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह अंबाला से लौटी थी। उपमंडल गगरेट के ही राम नगर नकडोह का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह असम से लौटा है। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को भेजे गए सैंपल में से सोमवार को 28 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

जिला सोलन में सोमवार को एक गर्भवती महिला, पुलिस जवान समेत 24 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। ये सभी मामले बद्दी, नालागढ़, परवाणू और सोलन क्षेत्र के हैं। इनमें बीबीएन में सबसे अधिक 17, परवाणू से चार, सोलन से तीन मामले शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोलन में कलीन के दो यात्री सहित खांसी, जुकाम से पीड़ित एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। परवाणू में संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से तीन लोग और सेक्टर-4 का एक व्यक्ति खांसी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति, नालागढ़ एक रैंडम सैंपलिंग के दौरान एक, संक्रमित के सीधे संपर्क में आने से एक और खांसी जुकाम से पीड़ित एक व्यक्ति, बद्दी में संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से चार लोग पॉजिटिव आए हैं।

इसमें पुलिस जवान समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा छह लोग खांसी-जुकाम, वायरस पीड़ित और बरोटीवाला में एक गर्भवती महिला सहित वालंटियर शामिल है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया संक्रमितों के संपर्क में आए परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है जबकि अन्य संपर्क में आए लोगों का इतिहास खंगाला जा रहा है।

जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। इसमें क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती सेना के 13 जवान व एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं टांडा अस्पताल में नौ डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा आठ लोग बाहरी राज्यों से और दो लोग बिना ट्रैवल हिस्ट्री के पॉजिटिव आए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से एक युवती संक्रमित हुई है। वहीं पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है।

पॉजिटिव लोगों में 23 अगस्त को पंजाब से आया देहरा का 33 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के योल की 55 वर्षीय महिला व शाहपुर के पुहाड़ा गांव का 28 वर्षीय पॉजिटिव पाए गए हैं। सुधेड़ के दूग्ला गांव की 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित पाई गई है। बड़ोह के लूना गांव का 38 वर्षीय व्यक्ति जोकि पंजाब से 24 अगस्त को आया था। उतर प्रदेश से 22 अगस्त को नगरोटा बगवां पहुंचा 2 वर्षीय युवक व दिल्ली से आई पठियार गांव की 18 साल की युवती भी संक्रमित पाई गई है।

नगरोटा बगवां के मुंगता गांव का 62 वर्षीय बुजुर्ग बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के पॉजिटिव आया है। वहीं दो लोग पंजाब से व एक जम्मू से आया है, जोकि संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा होल्टा कैंप पालमपुर में संस्थागत क्वारंटीन में रह रहे चार सेना के जवान व एक महिला संक्रमित हुई है। योल में संस्थागत क्वारंटीन में भर्ती सेना के नौ जवान भी पॉजिटिव आए हैं। सभी जवानों को एमएच पालमपुर व योल शिफ्ट किया गया है। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।

सिरमौर जिले के लिए सोमवार का दिन ठीक नहीं रहा। आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन जिले के एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दस कोरोना पॉजिटिव मामले आए। पॉजिटिव आए लोगों में कालाअंब पुलिस थाना के एक कर्मचारी की पत्नी भी शामिल है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है।  आईजीएमसी में जान गंवाने वाले बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज नाहन से 26 अगस्त को रेफर किया गया था। जहां, उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया।

सिरमौर में  कोरोना से यह दूसरी मौत हुई है। इससे पहले नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला की रहने वाली महिला की भी आईजीएमसी में मौत हुई थी। जबकि, पांवटा व राजगढ़ से संबंध रखने वाले महिला व पुरुष की भी चंडीगढ़ में बीमारी से मौत हुई है। उधर, सोमवार को जिले में दस नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। कुल 100 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे। इनमें 93 नए और सात फॉलोअप सैंपल रहे।

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से आई रिपोर्ट में 83 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि दस सैंपल पॉजिटिव आए। पॉजिटिव आए लोगों में यशवंत विहार कालोनी नाहन से 27 वर्षीय महिला, बनकला से 16, 14 वर्षीय बालक, 46 व 67 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव आए। इसके अलावा कांशी वाला में 53 वर्षीय महिला, बर्मा पापड़ी में 60 वर्षीय महिला, पालियों में 49 वर्षीय पुरुष और नाहन के बनोग में 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने दस पॉजिटिव मामले आने की पुष्टि की है।

हमीरपुर जिले में सोमवार को 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आठ लोग बिहार से हमीरपुर आए हैं। यह सभी एक दुकानदार के पास कामगार हैं। हालांकि यह सभी संस्थागत संगरोध में थे। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि बिहार से लौटे बड़सर उपमंडल के 55 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय युवक और नोएडा से आए 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं बिहार से लौटे 8 कामगार जिनमें 19, 35, 19, 17, 23, 35, 19, 18 वर्षीय युवक शामिल हैं, भी पॉजिटिव आए हैं। यह सभी हमीरपुर के एक मिठाई विक्रेता के पास काम करते थे और लॉकडाउन के समय अपने घर चले गए थे। सभी संस्थागत संगरोध में थे। इसके अलावा पटनौन का 40 वर्षीय सैनिक, भोरंज का 38 वर्षीय व्यक्ति व 35 वर्षीय महिला, रुहान, बलोह का 45 वर्षीय व्यक्ति, चंडीगढ़ से आया रोपड़ी भरेड़ी का 48 वर्षीय व्यक्ति, बरोटी नाल्टी का 21 वर्षीय युवक, अमृतसर से आई ललीन की 29 वर्षीय महिला और डुढान का 28 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से 50, 29 और 27 वर्षीय महिलाएं व 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव आया है। उधर जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर में गेट पर मौजूद चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। शनिवार को इस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि यह कोर्ट के गेट पर आने जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करता था। हालांकि इसके संपर्क में आए लोगों को संगरोध रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बिलासपुर जिले में सोमवार को कोरोना के 28 मामले पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच में बताया कि इनमें 9 संक्रमित पुलिस स्टेशन घुमारवीं के जवान हैं जो कोरोना पॉजिटिव जवान के संपर्क में आए थे। वहीं पांच संक्रमित स्वास्थ्य ब्लॉक झंडूता के हैं। यह भी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे।

एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय युवक रोहिन गांव, दो घुमारवीं के बाह गांव से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक झंडूता के झबोला गांव का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह 23 अगस्त को पुणे से आया था। वहीं एक कामधेनु मिष्ठान भंडार इंडस्ट्रियल एरिया बिलासपुर का कामगार भी पॉजिटिव आया है।

एम्स कोठीपुरा के छह मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। धर्मपुर क्षेत्र के हियूण गांव की 43 वर्षीय महिला और 41 वर्षीय बिहार की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला नगवाईं में मजदूरी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed