फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Coronavirus Case News in Hindi: Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 29 July 2020

Himachal Coronavirus Cases: प्रदेश में 79 नए मरीज, 98 हुए ठीक

Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Coronavirus Case News in Hindi: Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 29 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 79 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें सोलन 26, मंडी सात, शिमला 10, किन्नौर तीन, कांगड़ा 14, ऊना तीन, हमीरपुर दो, कुल्लू नौ और सिरमौर में पांच मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2406 पहुंच गया है। 1045 सक्रिय मामले हैं। 1323 मरीज ठीक हो गए हैं। बुधवार को 98 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 12 की मौत हुई है। 15 राज्य के बाहर चले गए हैं। मंडी जिले में बुधवार को सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।  इनमें से एक जोनल अस्पताल का रविनगर निवासी सफाई कर्मचारी, दूसरा चच्योट का टैक्सी चालक है जो पहले पॉजिटिव आए सेना के जवान को लेकर घर आया था जबकि तीसरा बल्ह के सलवाहन का है। देर रात तक चली सैंपल जांच में तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तीनों को कोविड सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र शर्मा ने मामले आने की पुष्टि की है। नाचन क्षेत्र की चच्योट पंचायत के चच्योट गांव का एक टैक्सी ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने पुष्टि करते हुए बताया कि टैक्सी चालक के गांव को सील किया जा रहा है। टैक्सी चालक का भाई चैलचौक में मोबाइल की दुकान चलाता है। इस दुकान में भी रोजाना सैकड़ों लोग आते है। क्षेत्र में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे हड़कंप मचा हुआ है। जिस सफाई कर्मी के कंधों पर जोनल अस्पताल मंडी को सेनिटाइज करने का जिम्मा था, वही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


 जोनल अस्पताल मंडी की सिक्योरिटी कर्मी और उसके बाद स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने के बाद पिछले कल एक महिला मरीज भी पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद अस्पताल के सारे स्टाफ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में सफाई कर्मी युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक मंडी शहर के रविनगर वॉर्ड का रहने वाला है। युवक को कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है और इसके घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। कुल्लू जिले में पश्चिम बंगाल के दो कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। शिमला स्थित सचिवालय में एक लिपिक समेत दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की बी ब्रांच का एक लिपिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जानकारी के अनुसार संक्रमित पाया गया कर्मचारी 27 जुलाई तक शाखा में आता रहा है। दूसरा कर्मचारी देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव आया। इसको देखते हुए सीएम कार्यालय की बी ब्रांच को सील कर दिया गया है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय प्रशासन से बार-बार मांग की जा रही है कि सीएम कार्यालय की शाखाओं को बंद किया जाए लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। 

संघ ने मांग की है कि सचिवालय के पुराने भवन को कुछ दिन के लिए सील किया जाए, अन्यथा कर्मचारी गुरुवार को इसका विरोध करेंगे। रोहड़ू में पांच मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी संक्रमित यूपी के आजमगढ़ से आए हैं और पहले पॉजिटिव पाए गए पांच मजदूरों के संपर्क में आए हैं। सभी क्वारंटीन थे। एसडीएम रोहड़ृ ने इसकी पुष्टि की है।  किन्नौर में जिले में दो मजदूर भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दोनों खावगी गांव में होम क्वारंटीन थे। सोलन के बीबीएन में शाम को एक साथ 25 नए मामले आए हैं। 


सिरमौर में भी देर रात तीन नए मामले आए हैं।  संक्रमितों में कोलर पांवटा साबिह की 20 वर्षीय युवती, चक्रेडा नाहन की 55 वर्षीय महिला और नोहराधार में एक 24 वर्षीय युवक शामिल हैं। ऊना में एक दंपती समेत तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें उपमंडल बंगाणा के गांव खेड़ी का 30 वर्षीय नौसेना का जवान और उसकी 26 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, गगरेट उपमंडल के गांव भद्रकाली 51 वर्षीय सीआरपीएफ का जवान पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डॉक्टर रमन शर्मा ने मामलों की पुष्टि की है। ऊना जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 198 हो गई है। जिसमें से 139 स्वस्थ हो गए हैं और 59 एक्टिव मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed