फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 25 March 2021

हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 271 नए पॉजिटिव

Thu, 25 Mar 2021 10:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Mar 2021 10:54 PM IST
सार

  • हिमाचल में कोरोना सक्रिय केस 1903 पहुंचे
  • कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 1016 पहुंचा
  • प्रदेश में अब तक 61616 संक्रमित दर्ज हुए

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 25 March 2021
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा में हारचक्कियां के 58 वर्षीय संक्रमित और ऊना के विकासनगर के 61 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। चंडीगढ़ से इलाज कर लौटे ऊना आईएसबीटी के 84 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 21 मार्च को ही चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव आया था और इसके बाद घर लौट गया था। गुरुवार रात करीब नौ बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में गुरुवार को 271 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला  कांगड़ा जिले में 64, ऊना 69, सोलन 46, शिमला 27, हमीरपुर 22, सिरमौर 28, चंबा छह, कुल्लू चार, मंडी तीन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में एक-एक नया मामला आया है। बिलासपुर में खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन समेत तीन विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कांगड़ा में, बैंक कर्मी, एक विद्यार्थी के अलावा एक ही गांव के 11 लोग भी पॉजिटिव आए हैं। ऊना में भी एक बैंक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


 उधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 7099 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 5241 की रिपोर्ट निगेटिव और 1719 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
 इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61616 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 1903 हो गए हैं। अब तक 58679 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1016 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 109, चंबा 11, हमीरपुर 147, कांगड़ा 366, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति एक, कुल्लू 22, मंडी 61, शिमला 166, सिरमौर 131, सोलन 265 और ऊना जिले में 617 है।
विज्ञापन


कोरोना टीका लगाने के बाद बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत
वहीं कुल्लू जिले के मणिकर्ण में कोरोना टीका लगवाने के बाद 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शंगचान गांव की इस महिला को तीन अन्य महिलाओं के साथ  दो उप स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगाया गया था। इसके बाद सभी महिलाएं घर चली गई थीं। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद शाम करीब पांच बजे  बुजुर्ग महिला को सीएचसी जरी लाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।  उप स्वास्थ्य केंद्र में आज 24 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां देखें शिमला जिले के कोरोना मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed