राहत: कांगड़ा में 105 दिन बाद सात मामले, प्रदेश भर में 110 नए पॉजिटिव, पांच की मौत
कांगड़ा जिले में 105 दिन बाद सात मामले सामने आए हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 10980 सैंपल लिए गए। प्रदेश में अब 2711 एक्टिव केस रह गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रविवार को पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं 110 नए मामले आए हैं। कोरोना महामारी में जिला कांगड़ा के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। जिले में 105 दिन बाद सात मामले सामने आए हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। टीएमसी में उपचाराधीन जमानाबाद के 74 वर्षीय व्यक्ति, खोली कांगड़ा के 85 वर्षीय व्यक्ति और फोर्टिस कांगड़ा में उपचाराधीन छत्तर फतेहपुर की 45 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। रामपुर के 39 साल के व्यक्ति को 16 जून को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया था। रविवार को मरीज ने दम तोड़ दिया।
हमीरपुर में मसयाणा के 92 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में रविवार को कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। हमीरपुर 18, मंडी 18, चंबा 15, बिलासपुर 15, शिमला 13, सोलन 9, कुल्लू 7, कांगड़ा 7, सिरमौर 4 और ऊना में 4 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 10980 सैंपल लिए गए। प्रदेश में अब 2711 एक्टिव केस रह गए हैं।
हिमाचल में 18 साल से ऊपर की 42 प्रतिशत आबादी वैक्सीनेट
प्रदेश में सरकारी केंद्रों में नि:शुल्क टीकाकरण होगा, जबकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन के निर्धारित मूल्य के अतिरिक्त अधिकतम 150 रुपये प्रति डोज सेवा शुल्क लिया जा सकता है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि हिमाचल में 18 साल से ऊपर की 42 प्रतिशत आबादी वैक्सीनेट हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 से 44 साल आयु वर्ग के 2.92 लाख लोगों का टीकाकारण किया जा चुका है।