फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 2 September 2020

Coronavirus in Himachal: तीन और लोगों की कोरोना से मौत, प्रदेशभर में 155 संक्रमित

Wed, 02 Sep 2020 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Sep 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 2 September 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तीन और लोगों की कोरोना से मौत हुई है। ऊना की महिला की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊना जिले के मलाहत गांव की 57 वर्षीय महिला को डायरिया होने के कारण जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था। इमरजेंसी में उपचार के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला का कोरोना सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को महिला की मौत हो गई। वहीं सोलन जिले में कोरोना पॉजिटिव 80 वर्षीय बुजुर्ग और नालागढ़ से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए 56 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक 44 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 155 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में 37, कांगड़ा में 36, हमीरपुर में 23, किन्नौर में 15, शिमला में 13, ऊना में 11, चंबा में 9, सिरमौर में 7 और बिलासपुर-कुल्लू में 2-2 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। किन्नौर जिले में कोरोना के 15 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें आठ संक्रमित टाटा ट्रांसमिशन टीडोंग परियोजना से संबधित हैं। इनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है। ये सभी 22 अगस्त को पश्चिमी बंगाल के मालदा से किन्नौर के लिए निकले थे और 26 अगस्त को बस से किन्नौर पहुंचे थे। इन सभी को क्वारंटीन किया गया था और 31 अगस्त को सैंपल लिए गए थे। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
विज्ञापन


शिमला जिले में बुधवार को कोरोना के 13 नए मामले आए हैं। इसमें आईजीएमसी में 3 मामले आए हैं। इसके अलावा दस मामले जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। आईजीएमसी में अब तक मेडिसिन, सर्जरी, ट्रॉमा और कार्डियोलॉजी विभाग के सीसीयू तथा यूरोलॉजी विभाग में कोरोना के मामले आ चुके हैं। इनमें एक 12 दिन की बच्ची और उसकी नानी भी शामिल है। इस बच्ची की मां भी पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि आईजीएमसी में तीन नए पॉजिटिव मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें 3 मामले पांवटा और 4 मामले नाहन से हैं। बिलासपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। गर्भवती महिला और जिला अस्पताल के स्किन विशेषज्ञ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला को मेडिकल कॉलेज नेरचौक शिफ्ट किया गया है। कुल्लू जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। 37 वर्षीय सेना का जवान शामिल है जो पुणे से आया था। होशियारपुर से लौटी 47 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला होम क्वारंटीन में रह रही  थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed