{"_id":"5ee9987e78dd08324c7fecfd","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-17th-june-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा-हमीरपुर में एक साथ 15 मामलों समेत हिमाचल में 22 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा-हमीरपुर में एक साथ 15 मामलों समेत हिमाचल में 22 कोरोना पॉजिटिव
Wed, 17 Jun 2020 11:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बुधवार को मां और दो बेटियों समेत कोरोना के 22 नए मामले आए हैं। इनमें कांगड़ा में 8, हमीरपुर में 7, चंबा में 3, तीन सोलन और एक सिरमौर में पॉजिटिव निकले हैं। चंबा में तीन मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जोनल अस्पताल धर्मशाला में बुधवार को गुरुग्राम से लौटी कांगड़ा के भवारना की महिला और उसकी सात व तीन वर्षीय दो बेटियां संक्रमित पाई गई हैं। इन्हें धर्मशाला अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली से लौटे पालमपुर में संस्थागत क्वारंटीन दंपती, एक युवक, मरूंह की महिला संक्रमित पाई गई है। इन्हें डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली से उपमंडल ज्वालामुखी पहुंचे एक एसएसबी जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमीरपुर के बिझड़ी ब्लॉक में दिल्ली से लौटे 4 और 2 भोरंज ब्लॉक और एक हमीरपुर से है।
विज्ञापन
उधर सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में दो कोरोना के मामले सामने आए हैं। बिहार से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पहुंचा व्यक्ति नालागढ़-बददी हाईवे पर किशनपुरा में होम क्वारंटीन था, जबकि दिल्ली से लौटी महिला संस्थागत क्वारंटीन थी।
इसके अलावा एक पाजिटिव परवाणू में सामने आया। उधर चंबा जिले में संक्रमित 3 लोगों में दिल्ली से लौटे होम क्वारंटीन थनोली के दो युवक और एक चुवाड़ी के बनी से है। सिरमौर के पावंटा में अहमदाबाद से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित निकला है।