फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 17 July 2020

Coronavirus: सात जवानों, डॉक्टर, तीन सेब व्यापारियों समेत हिमाचल में 44 पॉजिटिव मामले

Fri, 17 Jul 2020 11:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 17 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में शुक्रवार को कोरोना के 44 नए मामले आए हैं। कोरोना संक्रमण का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा 10 मामले सिरमौर जिले में आए हैं। सभी गर्भवती पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। चंबा में डॉक्टर, दिल्ली से लौटे चार पुलिस कर्मियों समेत सात, शिमला के ज्यूरी में आईटीबीपी जवान समेत छह, कुल्लू में तीन सेब व्यापारियों समेत पांच, सोलन में चार, ऊना-किन्नौर में तीन-तीन और कांगड़ा में चार मामले सामने आए हैं। मंडी में दिल्ली से परिजनों के साथ आई दो साल की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, बल्ह के राजगढ़ में रात को एक और मामला आया है। संक्रमित मर्चेंट नेवी में सेवारत है और सात जुलाई को हांगकांग से लौटा( आठ को मंडी पहुंचा। संक्रमित को कोविड केयर सेंटर ढांगसीधार शिफ्ट किया जा रहा है। नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ले में जुलाई के प्रथम सप्ताह में पंजाब से बरात आई थी। इसमें गर्भवती महिला और अब उससे 10 लोग संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।

विज्ञापन


इसमें महिला का पति, दो बच्चे और सात अन्य लोग हैं। चंबा के पॉजिटिव चारों पुलिस कर्मियों का यात्रा इतिहास दिल्ली से जुड़ा है। दो अन्य व्यक्ति किर्गीस्तान से लौटे हैं। ये शहर के हटनाला और जनसाली मोहल्ले से हैं और पेड क्वारंटीन में थे। डलहौजी में तैनात 28 वर्षीय महिला डॉक्टर भी संक्रमित पाई गई है। सभी को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया है। कुल्लू के आनी में उत्तर प्रदेश और बिहार के तीन सेब व्यापारियों समेत पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी क्वारंटीन थे। किन्नौर के पॉजिटिव तीन लोगों में दो आईटीबीपी के जवान और एक बीआरओ का झारखंड से आया मजदूर है। कांगड़ा के तीन पॉजिटिव मरीज दिल्ली और नोएडा से लौटे हैं। देर रात को जिले में ज्वाली के बग्गा का दिल्ली से 10 जुलाई को लौटा 64 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। 
विज्ञापन


 जिला ऊना में तीन अलग-अलग जगहों पर कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। जांच के लिए शुक्रवार को टीएमसी भेजे गए सैंपल में तीन पॉजिटिव आए हैं। जबकि दो फॉलोअप सैंपल निगेटिव आए हैं।  जिला ऊना में अबतक कोविड-19 के 154 मामले आ चुके हैं। शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में ऊना उपमंडल के कुठार कलां का 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक कुछ दिनों पहले कुवैत से लौटा है। इसके अलावा हरोली उपमंडल के नंगल खुर्द का कुवैत से लौटा 26 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के पंडोगा का गुरुग्राम से लौटा 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया  कि कोरोना पॉजिटिव आए तीनों लोगों को उपचार के लिए खड्ड स्थित कोविड केयर
विज्ञापन
विज्ञापन

 सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही हिमाचल में संक्रमितों का आंकड़ा 1421 पहुंच गया है। राज्य में सक्रिय मामले 386 हैं। अब तक 1011 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 40 और कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक नौ की मौत हुई है और 13 लोग राज्य के बाहर चले गए हैं। 

एक्टिव मामलों में आधे सोलन से, सरकार की चिंता बढ़ी

हिमाचल में कोरोना वायरस लगातार पांव पसार रहा है। प्रदेश का कोई भी जिला इससे अछूता नहीं है। लाहौल-स्पीति में 7 मामले पॉजिटिव आए थे। हालांकि, इस जिले में अभी एक्टिव मामले नहीं हैं, लेकिन अन्य 11 जिलों में एक्टिव मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा मामले सोलन जिले में हैं। सोलन में 178 से ज्यादा मामले हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और एसीएस स्वास्थ्य आरडी धीमान डीसी सोलन से कोरोना मामलों को लेकर पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

सरकार ने सोलन जिले में सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए डीसी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अतिरिक्त टीमें लगाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों के सैंपल लेने को अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। सोलन प्रशासन बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों को 7 दिन के लिए क्वारंटीन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed