{"_id":"613e0b56be28c715ab3bf67f","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-12-september-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: एक कोरोना संक्रमित की मौत, 87 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: एक कोरोना संक्रमित की मौत, 87 नए मामले
Sun, 12 Sep 2021 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:45 PM IST
सार
पिछले 24 घंटे में 170 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब 1536 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 87 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कुल्लू में कोरोना संक्रमित 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। बिलासपुर 5, चंबा 6, हमीरपुर 25, कांगड़ा 27, लाहौल-स्पीति 1, मंडी 9, शिमला 5, सोलन 3 और ऊना में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 170 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब 1536 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
मोदी से संवाद के बाद एक लाख से ज्यादा लोगों को लगा दूसरा टीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के बाद प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने मेें भी तेजी आई है। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। 6 सितंबर को प्रदेश में 18,27,277 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई थी। अब यह आंकड़ा 19,28,446 पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त किया है कि दूसरी डोज मेें भी हिमाचल पहले नंबर पर आएगा। इसके चलते प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने जिला उपायुक्तों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 30 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
वहीं, सरकार ने हिमाचल में लक्ष्य से ज्यादा 2 लाख 528 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई है। आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के 53,77,820 लोग हैं, जिन्हें वैक्सीन लगानी थी। हालांकि, प्रदेश में न सिर्फ इस लक्ष्य को पूरा किया गया बल्कि इससे बढ़कर अब तक 55,78,348 लोगों को पहली डोज लगाई गई है।
सभी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने घर-घर स्वास्थ्य कर्मी भेजे, वोटर लिस्ट के साथ मिलान किया और पंचायती राज संस्थाओं की मदद ली। सरकार का दावा है कि जल्द ही सभी वयस्कों को दोनों डोज देकर संपूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी हासिल कर लिया जाएगा।