{"_id":"5f33a873c6570722e865fbd6","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-12-august-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के बीच घिरा चंबा प्रशासन कोरोना संक्रमण रोकने में भी फेल, एक हफ्ते में 114 आज 23 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों के बीच घिरा चंबा प्रशासन कोरोना संक्रमण रोकने में भी फेल, एक हफ्ते में 114 आज 23 नए मामले
Wed, 12 Aug 2020 02:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। विवादों के बीच घिरा चंबा जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण रोकने में पूरी तरह फेल होता दिखाई दे रहा है। रविवार को चंबा में 23 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
विज्ञापन
इनमें से 13 मामले जिले के पुखरी ब्लॉक से हैं। कोरोना काल में चंबा में अब तक 253 केस आए हैं। पिछले सात दिनों में 114 केस आए हैं। वहीं रिकवर अब तक 110 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
चंबा में अब सक्रिय मामले 143 हो गए हैं। सिरमौर से 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिसमें आठ पांवटा क्षेत्र के हैं। नायब तहसीलदार की पत्नी व बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर का पीएसओ (48) भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
कुल्लू में 17 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सभी संक्रमित सेब सीजन के लिए आए हुए कामगाार हैं। ये कामगार यूपी, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल से हैं और क्वारंटीन थे। मंडी जिले के गांव पारगी में 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित बद्दी बद्दी से घर आया है।