{"_id":"60eb17db8ebc3eb2d8677bda","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-11-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एक की मौत, 65 नए पॉजिटिव, 1247 रह गए एक्टिव मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: एक की मौत, 65 नए पॉजिटिव, 1247 रह गए एक्टिव मामले
Sun, 11 Jul 2021 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:40 PM IST
सार
प्रदेश में 1247 एक्टिव मामले रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में 132 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 6678 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 65 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा 13, कांगड़ा 9, मंडी 7, शिमला, कुल्लू, ऊना 6-6, हमीरपुर, बिलासपुर 5-5, सोलन, किन्नौर में 4-4 मामले आए हैं। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार दूसरे दिन मौत हो गई है। बड़सर के बणी गांव निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
वह आठ जुलाई को एक निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर हुआ था। नौ जुलाई को उसकी रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दस जुलाई की शाम को उसकी मौत हो गई। प्रदेश में 1247 एक्टिव मामले रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में 132 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 6678 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन