फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 25 November 2020

कोरोना से कानूनगो समेत 12 की मौत, प्रदेशभर में 778 संक्रमित

Wed, 25 Nov 2020 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Nov 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 25 November 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 12 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। ननखड़ी में तैनात कार्यालय कानूनगो निवासी निरसू ने भी महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वे 23 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से तीन और मौतें हो गई हैं। मृतक कुल्लू, मंडी और हमीरपुर जिले के हैं। 80 वर्षीय जोगिंद्रनगर के समसेतर निवासी ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। उन्हें कोविड अस्पताल में सांस में दिक्कत के चलते भर्ती किया गया था। वहीं कुल्लू जिले के कोठी तहसील मनाली के 68 वर्षीय संक्रमित की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।

विज्ञापन


उन्हें कुल्लू अस्पताल से नेरचौक रेफर किया गया था। इसके अलावा हमीरपुर के 47 वर्षीय व्यक्ति ने भी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में बुधवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई। रामपुर के रहने वाले 78 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, किन्रौर के एक संक्रमित मरीज और ढली के रहने वाले एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एक अन्य संक्रमित मरीज की मौत रोहड़ू में हुई है। कुल्लू के तेगूबेहड़ कोविड सेंटर में 55 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ा है। कांगड़ा के टांडा अस्पताल में दो और एक संक्रमित ने धर्मशाला अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रदेशभर में बुधवार को 778 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला 196, मंडी 161, कांगड़ा 139, कुल्लू 89, सोलन 81, सिरमौर 12, चंबा 29, बिलासपुर 41, किन्नौर 11, हमीरपुर 10, ऊना 9 में बुधवार को  नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed