फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 21 September 2020

कोरोना से दो और की मौत, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष-पत्नी भी संक्रमित

Mon, 21 Sep 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Sep 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 21 September 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मनाली की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को कुल्लु से नेरचौक रेफर किया गया था। समखेतर बाजार के 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग का कोविड नियमों के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा। बुजुर्ग को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सारी वार्ड में दाखिल किया गया था। इसके बाद उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग को बुखार था। नोडल अफसर डॉ जीवानंद चौहान ने पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को 102 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा 24, कुल्लू 5, सिरमौर 21, हमीरपुर 18, कांगड़ा 2, लाहौल स्पीति 12, मंडी 17 और सोलन में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरूषोतम गुलेरिया व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को टेस्ट करवाने का आग्रह किया गया है। पुरूषोतम गुलेरिया बीते तीन दिनों से रोहड़ू व चौपाल क्षेत्र के दौरे पर थे। दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। इस दौरान उन्होंने वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया के साथ भाजपा के कार्यक्रमों में शिरक्त भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed