{"_id":"5f68577b0aeffc4bdd7eac23","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-and-deaths-today-updates-21-september-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो और की मौत, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष-पत्नी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो और की मौत, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष-पत्नी भी संक्रमित
Mon, 21 Sep 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मनाली की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को कुल्लु से नेरचौक रेफर किया गया था। समखेतर बाजार के 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग का कोविड नियमों के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा। बुजुर्ग को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सारी वार्ड में दाखिल किया गया था। इसके बाद उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग को बुखार था। नोडल अफसर डॉ जीवानंद चौहान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
प्रदेश में सोमवार को 102 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा 24, कुल्लू 5, सिरमौर 21, हमीरपुर 18, कांगड़ा 2, लाहौल स्पीति 12, मंडी 17 और सोलन में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरूषोतम गुलेरिया व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को टेस्ट करवाने का आग्रह किया गया है। पुरूषोतम गुलेरिया बीते तीन दिनों से रोहड़ू व चौपाल क्षेत्र के दौरे पर थे। दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। इस दौरान उन्होंने वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया के साथ भाजपा के कार्यक्रमों में शिरक्त भी की थी।
विज्ञापन