{"_id":"5f66efa58ebc3e98186d8856","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-and-deaths-today-updates-20-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: नौ की मौत, विधायक समेत प्रदेशभर में 207 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: नौ की मौत, विधायक समेत प्रदेशभर में 207 संक्रमित
Sun, 20 Sep 2020 10:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना से डॉक्टर की पहली मौत हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के कोरोना पॉजिटिव अध्यक्ष का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कोरोना की चपेट में आने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बेटी के पॉजिटिव होने से वह संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
बिलासपुर के कोरोना संक्रमित एड्स रोगी ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मंडी जिले के कहनवाल की संक्रमित महिला की भी मौत हुई है। मंडी जिले में सुंदरनगर के कोरोना संक्रमित 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग शूगर और बीपी से ग्रसित था। कांगड़ा जिले में रविवार को तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कोहाला की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला को शूगर की भी दिक्कत थी। मस्तपुर की 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की भी मौत हो गई। नगरोटा बगवां के 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शिमला में भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। सोलन जिले के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में किराए के मकान में रहने वाले 31 वर्षीय उत्तराखंड निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदेश में रविवार को 207 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी में 73, कांगड़ा में 34, शिमला में 20, कुल्लू-ऊना में 19-19, सोलन में 15, लाहौल स्पीति में 13, चंबा में 9 और सिरमौर में 5 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और उनका पीएसओ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना जिले में जनकौर पंचायत प्रधान समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।