{"_id":"60ab93bb8ebc3e43ab08c0bb","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-87-5-of-the-deaths-of-more-than-45-years-of-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 45 की उम्र पार कर चुके 87.5 फीसदी लोगों ने गंवाई कोरोना से जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 45 की उम्र पार कर चुके 87.5 फीसदी लोगों ने गंवाई कोरोना से जान
Mon, 24 May 2021 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 06:20 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 17 से 23 मई तक पॉजिटिव रेट कम होकर 19.5 फीसदी रह गया है। प्रदेश में 23 मई 2021 तक 2752 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 87.5 फीसदी मौतें 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने खुलासा किया है कि 49.5 फीसदी ऐसे लोग हैं जो डायबिटीज से ग्रस्त थे, जबकि 49 फीसदी लोगों को हाइपरटेंशन बीमारी थी। कोरोना की चपेट में आकर इनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
ज्यादातर मृतक डायबिटीज से 668 (49.5 फीसदी) हाइपरटेंशन से 608 (45 फीसदी), किडनी बीमारी से पीड़ित 129 (9.5%) और पल्मोनरी बीमारियों से 95 (7%) की मौत हुई है। प्रदेश में 60-74 वर्ष के ज्यादातर लोगों की कोरोना से जान गई। हिमाचल प्रदेश में अब तक 179034 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फरवरी में एक्टिव मामले 200 थे। दूसरी लहर में 13 मई तक यह आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रदेश 17 से 23 मई तक पॉजिटिव रेट कम होकर 19.5 फीसदी रह गया। 10 से 16 मई तक पॉजिटिव रेट 28.9 फीसदी पहुंच गया था। 17 से 23 मई तक 18794 नए मामले सामने आए, जबकि 10 से 16 मई तक 28817 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
17 से 23 मई तक 441 लोगों की कोरोना से मौत हुई। प्रदेश में 23 मई तक 2752 लोगों की कोरोना से जान गई। इनमें 1684 (61.2 फीसदी) पुरुष और 1068 (38.8 फीसदी) महिलाएं शामिल हैं। कुल मृतकों में को-मोरबिडीटीज से 1401 (50.9 फीसदी) और नॉन को-मोरबिडीटीज 1351 (49.1 फीसदी) के लक्षण थे।