{"_id":"5ec4e7261165f464f37edf25","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-47-patients-recovered-from-covid-19-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं, हिमाचल में काबू में हैं हालात, 47 मरीज हो चुके हैं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं, हिमाचल में काबू में हैं हालात, 47 मरीज हो चुके हैं ठीक
Wed, 20 May 2020 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 May 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात काबू में हैं। प्रदेश के लोगों को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य में कोरोना के कुल 104 मामलों में से 47 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब 50 सक्रिय मामले हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा जो लोग अभी अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही इन्हें संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों से कोविड अस्पतालों में शिफ्ट किया रहा है। सरकार और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। अगर ये सभी अपने अपने घरों में पहुंच गए होते तो हालात खराब हो सकते थे लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट होकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
राज्य में अब तक 32243 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 9538 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि पूरी कर ली है और सभी स्वस्थ हैं। राज्य में अब तक कोरोना को लेकर 19645 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन