फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh 33 covid 19 cases in Kangra till date

दो महीने से लगातार कोरोना हॉटस्पॉट बना कांगड़ा, मुंबई और दिल्ली से लौटे सबसे ज्यादा संक्रमित

Thu, 21 May 2020 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 May 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh 33 covid 19 cases in Kangra till date
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

पिछले दो महीने से कांगड़ा जिला कोरोना हॉटस्पॉट रहा है। अभी तक जिले में कुल 33 मामले पॉजिटिव आए हैं। सूबे में कोरोना के मामले आने की शुरुआत कांगड़ा जिले से ही हुई थी। 20 मार्च को जिले में एक दिन में ही दो कोरोना मरीज सामने आए थे। उसके बाद 23 मार्च को तीसरा मामला आया था। हालांकि, इस मरीज की मौत के बाद उसमें कोरोना होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


अप्रैल में पांच और 14 को ही एक-एक कोरोना के पॉजिटिव केस आए हैं। अप्रैल के अंत में सरकार ने बाहरी राज्यों से लोगों को घर आने की अनुमति दी। इसके बाद मई के पहले सप्ताह में जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए। दिल्ली और मुंबई से लौटे सबसे ज्यादा 21 लोग संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा जालंधर, गुरुग्राम, पंचकूला सहित अन्य जगह आए 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन

आठ लोग उपचार के बाद हो चुके हैं ठीक
20 मार्च से 10 मई तक जो भी मरीज पॉजिटिव आया है, वह उपचार के बाद ठीक हो गया है। इनमें आठ मरीज शामिल हैं। इन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। 

कब, कितने मामले
20 मार्च-दो
23 मार्च-एक (मौत के बाद)
पांच अप्रैल-एक
14 अप्रैल-एक
छह मई-एक
आठ मई-एक
नौ मई-एक
दस मई-एक
11 मई-एक
12 मई-पांच
13 मई-एक
14 मई-दो
15 मई-एक
16 मई-एक
18 मई-एक
19 मई-एक
20 मई-11

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed