फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 latest update for september 03

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में 177 नए मामले, जानें किस जिले में कितने संक्रमित

Fri, 04 Sep 2020 12:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 latest update for september 03
कोरोना(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 177  कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 42 नए मामले आए हैं। बिलासपुर में 12, शिमला में 11, किन्नौर में 8, हमीरपुर 13, कांगड़ा में 31, ऊना 19, सिरमौर 27, मंडी 11,कुल्लू दो और चंबा में 1 पॉजिटिव केस आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6615 पहुंच गया है। 1708 सक्रिय मामले हैं। 4814 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुवार को 98 और मरीज ठीक हो गए। 45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना से गुरुवार को सोलन के बीबीएन के तीन लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों से अपील करते हुए कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे खुद को आईसोलेट कर कोरोना जांच करवा लें। शिमला शहर में गुरुवार  को कोरोना के 11 नए मामले आए। इसमें रामबाजार के एक कारोबारी का पूरा परिवार भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। कारोबारी के पॉजिटिव आने के बाद उसकी दुकान और घर को सील कर दिया है। यहां पुलिस भी तैनात की गई है। कारोबारी समेत परिवार के तीन सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है।  बताया जा रहा है कि यह कारोबारी कुछ समय पहले ही पंजाब में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन


इस बीच वह वहां से लौट आया। इसके बाद कारोबारी अपनी दुकान पर भी आया। कुछ दिक्कत होने पर जब कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। कारोबारी के तीन सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोबारी के पॉजिटिव आने से वीरवार को शहर में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने शादी समारोह से लौटने के बाद कई कारोबारियों से मुलाकात की थी। ऐसे में अब बाकी कारोबारियों को भी अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। वहीं एक मामला शाम के वक्त कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा देर रात ईदगाह कॉलोनी चार नए मामले आए हैं। दो अन्य जगह से आए हैं। मंडी जिले में एक साथ 11 नए मामले आए हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को सांस लेने में दिक्कत और बुखार के बाद जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिलासपुर जिले में कोरोना के 11 और मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बिलासपुर सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित घुमारवीं पुलिस थाना के सात जवान संक्रमित हुए हैं। वहीं झंडूता ब्लॉक के दो बुजुर्ग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संक्रमितों में घुमारवीं पुलिस थाना के सात जवान शामिल हैं। जो संक्रमित जवान के संपर्क में आए थे। वहीं दो सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी हैं।

 इसके अलावा झंडूता ब्लॉक के संडयार गांव के दो बुजुर्गों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसमें एक 77 और एक 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। किन्नौर जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उपायुक्त गोपाल चंद ने बताया कि जिले में पॉजिटिव आए सभी लोग कामगार हैं। इनको एक स्थानीय ठेकेदार प्रशासन की अनुमति पर किन्नौर लाया था। इनमें से तीन बिहार, जबकि तीन हरिद्वार से संबधित हैं। ये सभी निजी वाहनों से 26 अगस्त को किन्नौर पहुंचे थे और सभी को आईटीआई ऊरनी स्थित संस्थागत क्वांरटीन केंद्र में रखा गया था।

सिरमौर जिले में 27 नए कोरोना मामले आए हैं। जबकि 11 मरीज ठीक हो गए हैं। चार मामले साई अस्पताल नाहन, तीन अमरपुर मोहल्ला, दो पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब, दो देवीनगर पांवटा और दो मामले मेडिकल कॉलेज नाहन से आए हैं। इसके अलावा राजवन, पांवटा गुरुद्वारा, बद्रीपुर, शारदा कॉलोनी पांवटा, वार्ड नंबर 8 पांवटा और कमरुऊ से भी नए मामले आए हैं। हमीरपुर जिले की  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति से प्राथमिक संपर्क के कारण छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामले समताना, बिझड़ी, अंबोटा, करयाली, कक्कड़, ककरोट, सुलगवान, कांगू, बजरोल और सुजानपुर के वार्ड नंबर 8 से आए हैं। 

धीमान ने राज्यपाल को बताई प्रदेश में कोरोना की स्थिति  
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में किए गए सभी सुरक्षा उपायों के बारे में अवगत करवाया। धीमान ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से किए गए प्रबंधों के फलस्वरूप मृत्यु दर सबसे कम है। उन्होंने राज्यपाल को इस महामारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और वर्तमान स्थिति से भी अवगत करवाया।

नरचौक अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं के सफल प्रसव

कोविड अस्पताल नेरचौक में कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं के वीरवार को सफल प्रसव करवाए गए हैं। एक महिला बिलासपुर और दूसरी हमीरपुर जिला से है। इससे पहले भी नेरचौक कोविड अस्पताल के चिकित्सकों ने कुुल्लू से संबंधित कोरोना संक्रमित महिला का जटिल सीजेरियन कर सफल प्रसव किया है। कोविड महामारी के चुनौती भरे दौर में चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना हो रही है।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को करीब सवा एक और दो बजे दो बच्चों ने जन्म लिया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमदत्त, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल जम्वाल, इंटर्न डॉ. अलीशा और डॉ. अपूर्वा तथा स्टाफ नर्स सुनीता ने दोनों सफलतापूर्वक प्रसव करवाए हैं।

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए सत्ती, हुए होम आईसोलेट

छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष  सतपाल सत्ती कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ गए हैं। उन्होंने खुद को घर पर आईसोलेट कर लिया है। उनका एक करीबी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद के आईसोलेट होने की जानकारी दी है।

सत्ती ने पोस्ट में लिखा है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं, लेकिन कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने के चलते घर मे आइसोलेट हुए हैं। बता दें कि सत्ती की ताजपोशी के बाद काफी संख्या में प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले हैं।  ऐसे में सत्ती के आईसोलेट होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि वह एहतिहातन आईसोलेट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed