फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest updates for december 08

CoronaVirus in Himachal: 12 पाॅजिटिव मरीजों ने तोड़ा दम, 623 नए मामले

Tue, 08 Dec 2020 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Dec 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest updates for december 08
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मंगलवार को 12 और कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। बल्ह निवासी 75 वर्षीय, मंडी सदर के टारना निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, बल्ह के चंडयाल निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर के कोठी मराणा के 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। सरकाघाट और कुल्लू से दो कोराना संदिग्धों की भी कॉलेज में मौत हुई है। इनके कोविड सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। टांडा मेडिकल काॅलेज में चंबा की सुरादा निवासी 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला, पालमपुर क्षेत्र के 80 वर्षीय बुजुर्ग और ज्वालामुखी कांगड़ा के 87 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया है। सुजानपुर निवासी 62 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने देर रात मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दम तोड़ा। चंबा के नरवाड़ी समोट में 49 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा समोट क्षेत्र से ही 63 वर्षीय संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ दिया। शिमला में 52 वर्षीय पुरुष और 58 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 623 नए मामले आए हैं।शिमला 206, मंडी 103, कांगड़ा 63, किन्नौर 59, सोलन 42, हमीरपुर में 20, चंबा 29, सिरमौर 40, ऊना 29, बिलासपुर 17, कुल्लू 13 और लाहौल-स्पीति में 2 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 46201 पहुंच गया है। 7577 सक्रिय मामले हैं। 37837 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 743 से ज्यादा पाॅजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


कुल्लू और मंडी में कुछ राहत, अब कम आने लगे मरीज 
 कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश के चार जिलों में से कुल्लू और मंडी में अब कुछ राहत राहत मिली है। इन जिलों में अब कोरोना के कम मामले आ रहे हैं। शिमला और कांगड़ा में अभी स्थिति पहले की तरह बनी हुई है। सरकार का दावा है कि 20 दिसंबर के बाद जिला शिमला में भी स्थिति सामान्य होने लगेगी। अक्तूबर और नवंबर में इन चार जिलों में कोरोना ने कहर बरपाया था। चारों जिलों में प्रतिदिन 200 से अधिक मामले आ रहे थे। कोरोना से ज्यादा मौतें भी इन्हीं जिलों में हुई है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि दो जिलों में बीते 4 दिन से कोरोना के कम मामले आ रहे है। कोरोना पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन 8 हजार सैंपल ले रहा है। विभाग का मानना है कि सैंपल बढ़ाने से कोरोना पर काबू पाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed