{"_id":"6000679d6b1ca7498f3f4973","slug":"coronavirus-in-himachal-covid19-cases-and-deaths-latest-update-for-january-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: एक और पॉजिटिव मरीज की मौत, 67 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: एक और पॉजिटिव मरीज की मौत, 67 नए मामले
Thu, 14 Jan 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के पनोह में एक युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन से बीमार चल रहा था। गुरुवार सुबह युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद जब युवक का कोविड टेस्ट करवाया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रशासन ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
वहीं, गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 67 नए मामले आए हैं। हमीरपुर नौ, कांगड़ा 11, सोलन 10, शिमला छह, सिरमौर नौ, ऊना छह, मंडी छह, चंबा चार, बिलासपुर दो और किन्नौर में तीन नए और कुल्लू में एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56751 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 811 रह गए हैं। 54976 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 951 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन