CoronaVirus in Himachal: दो संक्रमित बुजुर्गों की मौत, 25 नए मामले, बिलासपुर में छात्रा पॉजिटिव आने पर स्कूल बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो और कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की मौत हो गई। आईजीएमसी में सोलन जिले के 62 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक को 24 जनवरी को आईजीएमसी में दाखिल किया था। सोमवार दोपहर बाद अस्पताल में मरीज की मौत हो गई। सीएमओ शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं मंडी जिले सराज हलके के कांढा निवासी 71 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 25 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में नौ, कांगड़ा पांच, शिमला छह, ऊना दो, सिरमौर दो और बिलासपुर में एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57925 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 458 हैं। अब तक 56479 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 972 की मौत हुई है।
छात्रा निकली कोरोना पॉजिटिव, स्कूल दो दिन के लिए बंद
वहीं बिलासपुर जिले में छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने पर शहीद अश्वनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रशासन को आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहीद अश्वनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में 26 स्कूली बच्चों, 29 अध्यापकों सहित 8 अन्य कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए। जमा एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रा के साथ पढ़ रहीं अन्य 10 छात्राओं के सैंपल उनके घर जाकर लेगी। स्कूल प्रिंसिपल रमेश मिन्हास ने बताया कि स्कूल की एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव आई है। शिक्षा उपनिदेशक के आदेशानुसार स्कूल को 9 और 10 फरवरी तक बंद रखा जाएगा।