फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 25

CoronaVirus in Himachal: तीन संक्रमितों की मौत, शांता कुमार समेत पूरा परिवार पॉजिटिव

Fri, 25 Dec 2020 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Dec 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 25
कोरोना वायरस(सांकेतिक) - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में संजौली के 86 वर्षीय बुजुर्ग और झंडूता बिलासपुर की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने की है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बिलासपुर के चांदपुर के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। साथ ही उनके पूरा परिवार के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शांता कुमार के अलावा उनकी पत्नी, बेटा, बहू, पोती और निजी सहायक के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 267 नए मामले आए हैं। मंडी 67, कांगड़ा 51, सोलन 44, कुल्लू 20, हमीरपुर 22, बिलासपुर 26, शिमला 14,ऊना 18 और सिरमौर में 5 नए मामले आए हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 54058 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 4347 हैं। 48774 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 890 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed