फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 deaths and new cases latest update for september 12

हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 400 नए मरीज

Sat, 12 Sep 2020 11:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid 19 deaths and new cases latest update for september 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। शनिवार को आईजीएमसी शिमला में कोरोना संक्रमित 51 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। बिहार निवासी मृतक बद्दी में नौकरी करता था।  कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने की है। बताया जा रहा है कि मरीज को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। लेकिन देर रात इसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में शनिवार को 400 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 88, मंडी में 55, ऊना 58, सोलन 59, सिरमौर में 38, किन्नौर 5, कुल्लू में 7, चंबा 8, हमीरपुर 6, बिलासपुर 34 और शिमला में 42 मामला आए हैं। कुल्लू जिले में सेना के जवान समेत सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चार मामले कराड़सू गांव और एक अस्पताल में उपचाराधीन मरीज शामिल है। मरीज को उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल के लिए शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


 बिलासपुर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खांसी, जुकाम जैसे लक्षण आने पर खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करवाएं। मंडी जिले में बीएमओ रोहांडा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी समेत 55 पॉजिटिव मामले आए हैं। ऊना जिले में शनिवार को पांच पुलिस कर्मियों समेत रिकॉर्ड 58 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चार पत्रकार, एक भाजपा युवा नेता, एक स्वास्थ्य कर्मी व नप की कर्मचारी भी शामिल हैं। कांगड़ा में 85 मरीज आए हैं और 12 ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग के क्लर्क समेत 42 नए कोरोना पॉजिटिव
वहीं, शिमला जिले में शुक्रवार देर रात से शनिवार रात तक कुल 42 मामले आए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान (आईजीएमसी) में  शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के फ्लू ओपीडी के बाहर घूमने से हड़कंप मच गया। मरीज का चिकित्सकों ने जब टेस्ट किया, तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद मरीज को यहां से शिफ्ट कर आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। बताया जा रहा है कि यह मरीज बीमार था और फ्लू ओपीडी के बाहर घूम रहा था।

वहीं अस्पताल प्रबंधन को जब इसकी सूचना मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए और इसके बाद  व्यक्ति जहां-जहां गया था, उस जगह को सैनिटाइज करवाया।   वहीं एक अन्य मामले 108 एंबुलेंस के कर्मचारी एक मरीज को फ्लू ओपीडी के बाहर छोड़ कर चले गए। टेस्ट करवाया तो वह भी संक्रमित निकला। हालांकि इस मरीज के साथ कोई व्यक्ति नहीं था। बाद में इसकी जांच की गई तो पता चला कि वह बिहार का मूल निवासी है और सोलन में काम करता है।

इसके अलावा देर रात आई रिपोर्ट में आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग का क्लर्क भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विभागाध्यक्ष ने क्लर्क के पॉजिटिव आने के बाद एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय को सैनिटाइज किया है। जबकि कैंसर अस्पताल में भी एक मरीज वार्ड में पॉजिटिव आया है। इसे शनिवार सुबह आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जबकि आईजीएमसी के यूरोलॉजी विभाग से एक प्राथमिक संपर्क में आने से पॉजिटिव केस आया है।


जबकि केएनएच में मंडी से भेजी गई एक महिला का सैंपल भी पॉजिटिव आया। 4 व्यक्ति न्यू शिमला से पॉजिटिव आए। वहीं फ्लू ओपीडी में लांगवुड के दो व्यक्ति पॉजिटिव आए है। इसके अलावा न्यू शिमला से एक, नाभा से एक, शोघी से एक, चक्कर से एक और एक व्यक्ति सचिवालय से संक्रमित पाया गया है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार देर रात 42 और पॉजिटिव केस आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed