CoronaVirus in Himachal: छह संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 243 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में छह और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। सिरमौर के पांवटा साहिब के कोरोना पॉजिटिव वरिष्ठ पत्रकार ने दम तोड़ दिया। पत्रकार के निधन पर पांवटा प्रेस क्लब समेत पत्रकारों ने शोक प्रकट किया है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर जिले के सवारा निवासी 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। वहीं, कुल्लू जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। ढालपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी और हरिपुर के 56 वर्षीय व्यक्ति ने कुल्लू के तेगूबेहड़ अस्पताल में दम तोड़ा दिया। पांवटा निवासी 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मरीज को नाहन से आईजीएमसी रेफर किया गया था। लेकिन मंगलवार देर शाम उसकी की मौत हो गईं। मौत की पुष्टि कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने की है। इसके अलावा हमीरपुर में 52 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 243 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 51, कुल्लू 48, शिमला 57, कांगड़ा 39, हमीरपुर 7, किन्नौर 15, सिरमौर 5, बिलासपुर 14, चंबा 3, और सोलन में 4 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20817 के पार हो गया है। 2521 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से 17974 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 86 फीसदी तक पहुंच गई है। राज्य में 293 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शिमला में 19 एसएसबी के जवानों समेत 57 नए मामले आए हैं।