{"_id":"64467b1cf2a7b4e43c0baf93","slug":"coronavirus-in-himachal-209-new-covid19-positive-active-cases-1406-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: हिमाचल में 209 नए कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मामले 1406","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: हिमाचल में 209 नए कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मामले 1406
Mon, 24 Apr 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Apr 2023 06:22 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,406 हो गई है। 19 मरीज अभी भी प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की ही कोरोना से मौत हो रही है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 3,668 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से 209 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,406 हो गई है। 19 मरीज अभी भी प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला कांगड़ा में 64, मंडी 55, बिलासपुर 24, सिरमौर 15, सोलन 13, शिमला 12, चंबा 11, किन्नौर और कुल्लू छह-छह और लाहौल-स्पीति तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बीते दस दिन से कोरोना का ग्राफ गिरा है। हिमाचल में जहां सक्रिय मरीजों का आंकड़ा दो हजार पार हो गया था, वहीं अब यह घटकर 1400 पहुंच गया है। चार से पांच दिन के भीतर लोग ठीक हो रहे हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की ही कोरोना से मौत हो रही है।
विज्ञापन