{"_id":"5f0efeaa94ea7051984db69e","slug":"coronavirus-holy-manimahesh-yatra-will-not-happen-this-year-decision-taken-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: इस बार नहीं होगी पवित्र मणिमहेश यात्रा, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: इस बार नहीं होगी पवित्र मणिमहेश यात्रा, बैठक में लिया फैसला
Wed, 15 Jul 2020 06:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पवित्र मणिमहेश यात्रा वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस बार नहीं होगी। यात्रा संबंधी सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन केवल सीमित रूप से एहतियात के साथ किया जाएगा। इतना ही नहीं, बड़े व छोटे शाही स्नान में केवल सीमित रूप चंबा से दशनामी अखाड़ा, चरपट नाथ व चौरासी मंदिर परिसर की छड़ी यात्रा के साथ तीन-तीन लोग डल झील तक और भरमौर से 10 के करीब शिव चेलों को जाने की अनुमति भरमौर प्रशासन की ओर से पहचान पत्र प्रदान करने के बाद मिलेगी। बुधवार को भरमौर मुख्यालय में मणिमहेश यात्रा को लेकर मणिमहेश ट्रस्ट के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों के साथ चर्चा के के बाद विधायक जियालाल कपूर ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, मणिमहेश यात्रा अगस्त माह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक चलती है। ऐसे में इस बार कोरोना का साया मणिमहेश यात्रा पर भी पड़ गया है। मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक में मणिमहेश यात्रा न करवाने संबंधी निर्णय लिया गया। प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल और मंदिर अभी बंद हैं और प्रदेश में भी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मणिमहेश यात्रा के आयोजन का जोखिम नहीं उठाया जा सकता। मणिमहेश यात्रा पर प्रशासन की नजर रहेगी और यात्रा के मार्गों में किसी भी प्रकार की दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। भरमौर चौरासी में केवल स्थानीय दुकानदार ही दुकानें लगा सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों से आने वालों के लिए सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन