{"_id":"5ec27be495ffec383059e0b3","slug":"coronavirus-himachal-workers-will-get-more-work-this-time-in-apple-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: इस बार सेब सीजन में हिमाचल के मजदूरों को मिलेगा ज्यादा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: इस बार सेब सीजन में हिमाचल के मजदूरों को मिलेगा ज्यादा काम
Tue, 19 May 2020 09:38 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 May 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के विभिन्न जिलों के सेब बगीचों में स्थानीय मजदूरों को ज्यादा काम मिलेगा। सरकार भी चाहती है कि लॉकडाउन के कारण रोजगार से वंचित प्रदेश के स्थानीय मजदूरों को काम के अधिक से अधिक अवसर मिल सकें। सेब सीजन में अब तक स्थानीय मजदूरों को कम काम मिलता था लेकिन अब स्थिति कुछ और है।
विज्ञापन
सेब सीजन के लिए नेपाल से मजदूरों के आने की उम्मीद कम ही है। पिछले कई दशकों से जिला शिमला में बागवान नेपाली मजदूरों की बेसब्री इंतजार करते हैं। नेपाल के मजदूर सड़क से हिमाचल पहुंचते रहे हैं लेकिन इस बार लॉकडाउन ने इनका रास्ता रोककर रखा है। कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए दूसरे राज्यों से बसों की आवाजाही थमी हुई है। जबकि मार्च और अप्रैल तक नेपाली मजूदर बीगाचों में पहुंच जाते थे। इस बार ये हिमाचल नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन के लिए पर्याप्त संख्या में स्थानीय कामगार मौजूद हैं। लॉकडाउन के कारण कई कामगार हिमाचल भी लौटे हैं। उनका कहना है कि नेपाल की लेबर के बिना भी स्थानीय श्रमिकों से काम लिया जा सकता है। इस बार स्थानीय श्रमिकों को बगीचों में काम ज्यादा मिलेगा।
विज्ञापन